ऑनस्क्रीन मां से मोहब्बत कर बैठा ये एक्टर, हुआ ब्रेकअप तो 36 साल की उम्र में ले डाला ये फैसला..

harshad arora

कई बार कुछ ऐसे रिश्ते बन जाते हैं जिनको देखकर काफी अजीब लगता है। हालांकि लोगों के लिए जो रिश्ता अजीब होता है, हो सकता है कि उन लोगों को लेकर वो अच्छा हो जो कि इसको निभा रहे हैं।

ऐसी ही एक लवस्टोरी टीवी एक्टर की जो कि अपनी ऑनस्क्रीन मां के प्यार में पड़ जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता हर्षद अरोड़ा की जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। इसका कारण ये है कि उन्होने हाल ही में अपनी वर्तमान गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की है।

लेकिन इस बीच उनके उस रिश्ते को लेकर भी चर्चा हो रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल हर्षद 2018 में एक टीवी शो कर रहे थे जिसका नाम मायावी मलिंग था। इस शो में अपर्णा कुमार भी नजर आईं थीं जो कि उनके मां का किरदार निभा रहीं थीं।

शो के दौरान ही दोनों काफी करीब आए और ऑनस्क्रीन मां-बेटे एक दूसरे को दीवानों की तरह चाहने लगे। हालांकि ये बात भी सच है कि कुछ समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद हर्षद अपने काम पर लग गए लेकिन अब घर बसाने की सोच रहे हैं।

36 की उम्र में की सगाई

बेइंतहां और नागिन 6 जैसे टीवी शो से मशहूर हुईं मुस्कान राजपूत के साथ हर्षद अरोड़ा ने सगाई कर ली है। काफी जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि दोनों कब तक एक दूसरे को अपना हमसफर बनाते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वो रोमांटिक होते रहते हैं।

त्रिधा चौधरी को भी किया डेट

आश्रम से मशहूर हुईं बबिता जी यानि त्रिधा चौधरी को भी हर्षद अरोड़ा डेट कर चुके हैँ। ये वो समय था जब दोनों सितारे दहलीज नाम का शो कर रहे थे। हालांकि अब दोनों के रास्ते पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। त्रिधा काफी समय से किसी टीवी शो का हिस्सा नहीं बनी है और बड़े प्रोजेक्ट्स कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: harshad arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X