देखें बजरंगी भाईजान की मुन्नी की क्यूट तस्वीरें
हर्षाली मल्होत्रा अब कोई अनजान नाम नहीं रह गई हैं। बजरंगी भाई जान के बाद वो बॉलीवुड की सबसे क्यूट चाइल्ड आर्टिस्ट बन गई हैं। वो तो सलमान खान की फैन हैं लेकिन फिल्म के बाद पूरा बॉलीवुड उनका फैन हो गया।
[कपूर एंड सन्स #Trailer में नए शाहरूख - काजोल - सलमान!]
बजरंगी भाईजान' में सभी हर्षाली की मासूमियत और अभिनय के कायल हो गए। दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरने वाली 7 साल की हर्षाली मल्होत्रा अब सलमान अंकल यानी सलमान खान की तरह बड़ा स्टार बनना चाहती हैं। सलमान खान हीं उनके फेवरिट स्टार हैं।
[क्रिकेटरों से मिला स्टार्स को टक्कर]
हर्षाली जितनी अच्छी एक्टर हैं उतनी हीं अच्छी सिंगर भी हैं। वो पहले भी कई एड में नजर आ चुकी हैं। अपनी मासुमियत और क्यूटनेस की वजह से सबका दिल जीतने वाली हर्षाली की कुछ बेहद हीं क्यूट तस्वीरें सामने आई हैं। इसके अलावा भी हर्षाली की कई ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी औऱ मूड बिल्कुल अच्छा हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications