Hariyali Teej: सावन में पहन लिए ऐसे स्टाइलिश ग्रीन आउफिट तो देखते रह जाएंगे लोग, यहां से लें आइडिया

Hariyali Teej

Hariyali Teej: सावन में ही हरियाली तीज का त्योहार भी मनाया जाता है। ऐसे खास मौके पर महिलाएं सज धज के इस त्योहार को मनाती हैं। वैसे भी लोग सावन में हरे रंग के कपड़े हरी चूड़ियां और मेहंदी लगाते हैं। अगर आप भी इस सावन अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो अंत तक पढ़ें पूरी खबर और चुनें इस बार तीज का अपना ट्रेंडी लुक।

अंकिता लोखंडे


अगर आप हरियाली तीज के मौके पर एक दम ट्रेडिशनल लुक रखना चाहती हैं तो आप अंकिता लोखंडे के जैसे बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं। हरी बनारसी साड़ी के साथ आप गोल्ड नेकलेस और स्टाइलिश नोज़ पिन भी पहन सकती हैं। यह आपका लुक कंप्लीट कर देगी।

रुबीना दिलैक

हरियाली तीज के मौके पर अगर आप अपने लुक को मॉर्डन और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आप रुबीना की तरह साटन की सिंपल साड़ी के साथ शिमरी ब्लाउज पहन सकती हैं। आपका शिमरी हैवी ब्लाउज ही आपके ओवरऑल लुक को कंप्लीट कर देगा। इस तरह के आउटफिट के साथ आपको किसी भी तरह का नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं है। आप लाइट इयररिंग पहनकर भी अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

अगर आप इस खास मौके पर ना तो ट्रेडिशनल लुक रखना चाहती हैं और ना ही आप रेडी टू वियर साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप दिव्यांका त्रिपाठी की तरह ग्रीन कलर का वन पीस गाउन पहन सकती हैं। इस तरह की शिमरी गाउन न्यूड मेकअप और खुले बाल आपके लुक को कंप्लीट कर देगा।

मौनी रॉय

हरियाली तीज पर अगर आप सबसे हटके दिखना चाहती हैं तो आप इस खास मौके पर मौनी रॉय का स्टाइलिश लुक कैरी कर सकती हैं। मौनी के जैसी स्टालिश नेट की साड़ी आपके लुक को और भी ग्लैमरस बना सकती है। खुले बाल के साथ आप इस तरह का अगर लुक रखेंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

श्रद्धा आर्या

अगर आप चाहती हैं की आप कोई हैवी लुक नहीं बल्कि सिंपल सादा लुक रखें तो आप श्रद्धा आर्या के लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या हरे रंग की कॉटन की साड़ी पहनी हुई हैं। मैचिंग चूड़ियां और सादा लुक भी आपके लुक पर चार चांद लगा सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: mouni roy rubina dilaik lifestyle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X