Hariyali Teej: तीज पर दिखना है कुछ हटके तो पहने अनुपमा की ये खूबसूरत साड़ियां, फिर लोग भी कहेंगे भाभी नंबर 1

Hariyali Teej: हरियाली तीज के त्योहार का इंतजार महिलाओं को खास रहता है। महिलाएं इस दिन सजधज के पति की लंबी उम्र के लिए तीज का व्रत करती हैं। यह त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। चूंकि यह त्योहार सावन में आता है इसलिए महिलाएं झूला झूलती हैं और जमकर नाच गाना कर इस खास दिन को मनाती हैं। हमेशा ही महिलाएं कोशिश करती हैं कि वह इस त्योहार पर काफी खास दिखें। इसके लिए वह पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर देती हैं।
अगर आप भी इस हरियाली तीज पर कुछ नया और स्टाइलिश पहनने का सोच रही हैं और कोई आइडिया नहीं मिल पा रहा है तो इस बार पहने टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली जैसा स्टाइलिश कलेक्शन। फिर जो भी आपको देखेगा वह बस आपको देखता ही रह जाएगा।
पीली और लाल साड़ी का कॉम्बिनेशन
अगर आपके पास हरी साड़ी नहीं है या फिर आप हरी साड़ी की जगह कुछ नया और हटके पहनना चाहती हैं तो आप अनुपमा की तरह पीली और लाल साड़ी का कॉम्बीनेशन पहन सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप एक्स्ट्रा दुपट्टा डालकर अपने लुक को रॉयल बना सकती हैं। आप इसके साथ लाइट या हैवी ज्वैलरी दोनों ही पहन सकती हैं। हरियाली तीज के लिए यह लुक आप पर चार चांद लगा देगा।
जयपुरी स्टाइल साड़ी
वैसे तो महिलाएं त्योहारों को भारी साड़ियां या हैवी गोटेदार साड़ी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन ज्यादा काम और पूजा पाठ की वजह से वह साड़ी को पूरे दिन कैरी करके थक भी जाती हैं। अगर आप इस खास दिन कंफर्टेबल कपड़े पहनना चाहती हैं तो आप इस दिन जयपुरी स्टाइल की लाइट वेट साड़ी भी पहन सकती हैं। यह आपके लुक को भी निखारेगी और यह साड़ी आपके लिए काफी आरामदायक भी साबित होगी।
रेड सिल्क साड़ी
अगर आप अपने लुक को कुछ ट्रेंडी और कुछ हटके बनाना चाहती हैं तो आप अनुपमा की तरह सिल्क की लाल साड़ी भी पहन सकती हैं। इतना ही नहीं आप सिंपल साड़ी पहनने की जगह महाराष्ट्रन या सीधे पल्ले में भी साड़ी को कैरी सकती हैं। यह आपके लुक को कुछ हटके बनाने में मदद करेगा।
लाइट ग्रीन साड़ी
वैसे तो लोग अधिकतर इस दिन पर गहरे हरे रंग की साड़ी पहनना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप अपने लुक में कुछ बदलाव करना चाहती हैं तो आप अनुपमा की इस लाइट ग्रीन साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। आप इस तरह की साड़ी को श्रग और बिना श्रग के भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप इस तरह की साड़ी को त्योहार पर पहन रही हैं तो आप इसके साथ हैवी ज्वैलरी भी ट्राई कर सकती हैं।
Image Credit- Instagram


Click it and Unblock the Notifications











