एक्टर से हुआ ब्रेकअप तो टॉप क्रिकेटर पर आया दिल, प्रेग्नेंसी के बाद झटपट रचाई शादी

Natasha Stankovic

Natasha Stankovic Love Story: मशहूर डांसर और मॉडल एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुकी है और वह सर्बिया की रहने वाली है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपना देश छोड़कर भारत आना सही समझा। इसी के अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया और रियलिटी शो में डांस तक में अपनी किस्मत आजमाई।

नताशा स्टेनकोविक ने साल 2013 में प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनके साथ फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेई और अर्जुन रामपाल भी लीड किरदार में थे। इसके बाद उन्हें कई सारे एडवर्टाइजमेंट में भी देखा जा चुका है।

हालांकि नताशा स्टेनकोविक अपनी फिल्मों और डांस से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रही। नताशा स्टेनकोविक ने एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ रियलिटी शो नच बलिए में भी पार्टिसिपेट लिया था। हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस पर एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों अलग-अलग कल्चर से ताल्लुक रखते थे और इसीलिए यह रिश्ता चल नहीं पाया।

टीवी अभिनेता अली गोनी से ब्रेकअप के बाद नताशा की मुलाकात टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से हुई थी। एक नाइट क्लब में मिले और जल्दी ही उनकी मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने शादी की और 30 जुलाई 2020 को बेटे अगस्त्य को जन्म दिया। पिछले साल एक बार फिर से कपल ने धूमधाम से शादी की थी।

दरअसल आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर हार्दिक पांड्या और नताशा ने उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ में एक बार फिर से शादी रचाई थी। इस कपल की शादी में मनोरंजन जगत के बड़े-बड़े सितारों से लेकर खेल जगत के सितारे भी शामिल हुए थे। दोनों की शादी बहुत ही भव्य रूप से की गई थी।

Read more about: hardik pandya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X