Hardik Pandya Property- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हार्दिक पांड्या, तलाक में जाएगी 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी?

hardik pandya natasa stankovic

हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नतासा स्तांकोविक को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो तलाक लेने वाले हैं। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। जी हां, दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इसके परिणामस्वरूप दोनों अब अलग हो रहे हैं।

जैसे ही ये खबर सामने आई तो लोग काफी हैरान हो गए। कहा जा रहा है कि तलाक के लिए हार्दिक पांड्या को अपनी प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा देना होगा।

इसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या की नेट वर्थ कितनी है और वो साल में कितनी कमाई करते हैं। गौरतलब है कि इस वक्त वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और भारतीय क्रिकेट टीम उपकप्तान हैं।

कितनी हैं पांड्या की नेटवर्थ?

बता दें कि हार्दिक पांड्या की मुख्य कमाई क्रिकेट और विज्ञापन से होती है। स्पोर्ट्स कीड़ा की खबर के मुताबिक हार्दिक की नेटवर्थ करीब 91 करोड़ रुपए है। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि हार्दिक हर महीने करीब 1.2 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। इसके अलावा उनका बीसीसीआई के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट है जो उन्हें हर साल 5 करोड़ रुपयों का पेमेंट देता है। साल 2022 में जब हार्दिक गुजरात के कप्तान बने थे तो उनके करीब 15 करोड़ रुपयो में खरीदा गया था। साल 2024 में जब मुंबई इंडियंस आए तो भी मुकेश अंबानी ने उनको इतनी पैसे ऑफर किए थे। क्रिकेटर कई एप्स के ब्रांड एंडोर्समेंट से लगभग 55-60 लाख रुपयों की कमाई करते हैं।

नहीं अच्छा रहा साल 2024

हार्दिक पांड्या के लिए साल 2024 बिल्कुल सही नहीं साबित हुआ है। पहले वो मुंबई के कप्तान बने तो रोहित शर्मा के फैंस ने उनको भरपूर ट्रोल किया था। अब उनका तलाक भी हो रही है। हार्दिक पांड्या और नतासा का एक बेटा है, देखने वाली बात होगी कि वो किसके सुपुर्द किया जाता है।

Read more about: hardik pandya natasa stankovic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X