हार्दिक पंड्या ने पहले ही मां के नाम कर दी थी अपनी पूरी जायदाद, बोले- मैं किसी को नहीं दूंगा...

Hardik Pandya On His Property: हार्दिक पांड्या एक मशहूर क्रिकेटर है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ में जब तलक लिया था तो वह काफी चर्चा में आ गए थे। दोनों के तलाक के समय पर यह भी खबर आ रही थी कि हार्दिक पांड्या अपनी 70 फ़ीसदी संपत्ति नताशा के नाम कर देंगे।
लेकिन अब हाल ही में सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह साफ तौर पर बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी पहले ही अपनी मां के नाम कर दी है, जिससे कि कल को उनको किसी को कोई हिस्सा ना देना पड़े।
वायरल हो रहे इस वीडियो में हार्दिक पांड्या को कहते हुए देखा जा सकता है कि "यह मैंने अपने हर एक अकाउंट में अपनी मां का नाम साथ में रखा है। मेरी सारी प्रॉपर्टी मेरी मां के नाम पर है। घर से लेकर गाड़ी सब कुछ मेरी मां के नाम पर है। मेरा कोई भी भरोसा नहीं और मैं आगे चलकर अपनी संपत्ति को 50 फ़ीसदी किसी को नहीं दूंगा। ये बहुत चुभेगा।"
अब सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और काफी सारे लोगों का कहना है कि वह काफी स्मार्ट है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हार्दिक पांड्या को पहले ही यह आभास हो गया था। एक दूसरा यूजर कमेंट करता है कि गुजराती दिमाग है भाई का। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि इसको पहले ही सब कुछ पता था।


Click it and Unblock the Notifications











