अभिनेत्रियों को बनाया दुल्हनिया, फिर इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास, फिल्मों में किया रुख तो बुरी तरह हुए फ्लॉप

Harbhajan Singh

क्रिकेट वर्ल्ड और बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक गहरा नाता रहा है। कई बार देखने को मिला है कि क्रिकेटर और बॉलीवुड की हसीनाओं को एक दूसरे से प्यार हो जाता है और वह शादी तक रचा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर से मिलवाने वाले हैं जिन्होंने पहले तो एक एक्ट्रेस के साथ में शादी रचाई और बाद में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इतना ही नहीं उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद हीरो बनने का फैसला लिया और बुरी तरीके से फ्लॉप हो गए।

क्रिकेट से लिया संन्यास और फिल्मों की तरफ किया रुख

दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह की। वह सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि राजनीतिज्ञ, अभिनेता और एक टेलीविजन सेलिब्रिटी भी है। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड में दिग्गज ऑफ स्पिनर के तौर पर भूमिका निभाई। आज के वक्त में भी लोग उनकी गेंदबाजी को याद करते हैं। उन्होंने तकरीबन दो दशकों तक यानी कि साल 1998 से लेकर साल 2016 तक भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेल है। लेकिन साल 2021 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहकर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई।

एक्टिंग में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हरभजन सिंह

दिसंबर 2021 में दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया और फिल्म फ्रेंडशिप में काम किया। हरभजन सिंह की तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म फ्रेंडशिप से उन्होंने अपना डेब्यू किया। इस फिल्म के दौरान वह भगत सिंह के किरदार में नजर आए। इस फिल्म को 8 करोड़ की लागत से बनाया गया और यह है बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। ना तो इस फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रमोशन हुआ और इसकी स्टार कास्ट भी नई थी।

हरभजन सिंह के रिकॉर्ड

अगर हम हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 23 साल में 711 विकेट लिए हैं। साल 2021 में फ्रेंडशिप की शूटिंग के वक्त उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के दौरान ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा कि "सभी अच्छी चीज खत्म हो जाती है और आज मैं उस खेल से भी विदा ले रहा हूं। इस खेल ने मुझको सब कुछ दिया। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाने में मदद की।" इसी के अलावा हरभजन सिंह दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के भी सदस्य रह चुके हैं। वह साल 2007 में T20 और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा बन गए थे।

हरभजन सिंह की पत्नी

हरभजन सिंह की पत्नी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने गीता बसरा के साथ में शादी रचाई और वह एक अभिनेत्री है। उन्होंने दिल दिया है और सेकंड हैंड हसबैंड जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि वह भी पति की तरह ही फिल्मों में अपनी अदाकारी से जादू नहीं चल पाई है।

More from Filmibeat

Read more about: harbhajan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X