शाहरुख रह गये पीछे..अब पीके से उम्मीदें
बॉलीवुड के तीन स्तंभ..तीन खान शाहरुख, आमिर और सलमान। हर साल इन तीन सितारों की फिल्म के इंतजार में दर्शक बेकरार रहते हैं। हर साल अवॉर्ड फंक्शन्स में भी टॉप के अवॉर्ड्स में एक्सर इनमें से एक सितारा तो शामिल रहता ही है। साल 2014 की शुरुआत में ही सलमान खान ने सबसे पहले अपने खाते की शुरुआत की किक के साथ। किक ने कई रिकॉर्ड बनाए।
फिर शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर से लोगों की आशाएं जागीं कि ये किक को मात देगी। हालांकि हैप्पी न्यू ईयर साल 2014 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनने की पूरी तैयारी में है लेकिन जहां तक बात है दर्शकों का दिल जीतने की तो हैप्पी न्यू ईयर इस मामले में कहीं ना कहीं पीछे छूट गयी।
अब आमिर खान की पीके से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अभी तक जिस तरह से पीके के पोस्टर व टीजर रिलीज किये गये हैं और लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाया गया है उससे तो यही लग रहा है कि पीके दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेकिन इन उम्मीदों की हकीकत तो क्रिसमस पर ही पता चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications