न किरदार, न कहानी, सितारों की वजह से चमक रही है 'हैप्पी न्यू ईयर'
मुंबई। फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। हालांकि शाहरूख ने ट्विट किया है कि उन्हें तेज बुखार हो गया है और वे इस सफलता को सूंघ नहीं पा रहे हैं, लेकिन इसका अहसास उन्हें काफी खुश कर रहा है। गौरतलब है कि फराह खान के साथ, शाहरूख की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले फराह ने शाहरूख को लेकर दो फिल्में बनाईं है, मैं हूं ना और ओम शांति ओम। और दोनों ही फिल्में सुपरहिट के श्रेणी में गई हैं। लिहाजा, इनकी इस जोड़ी ने हमेशा से सफलता का इतिहास रचा है।
हैप्पी न्यू ईयर के किरदारों की बात जाए तो इस फिल्म में सबसे रियल दीपिका नजर आती हैं। जबकि शारूख और अभिषेक को देखकर लगता है कि चार्ली और नंदू को हमने पहले भी कहीं देखा है।
बहरहाल, स्लाइडर में पढ़िए HNY में कौन सा किरदार रहा कितना मजबूत और किसने किया दर्शकों को निराश:


Click it and Unblock the Notifications