हैप्पी न्यू ईयर में नहीं है किक...दर्शक निराश
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, अभिषेक बच्चन, विवान शाह जैसे बेहतरीन और यंग टैलेंट से सजी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत मिली। तीन दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। लेकिन जहां तक बात है लोगों के प्यार की तो वो शायद इस फिल्म को नहीं मिल रहा है क्योंकि फिल्म में तो शाहरुख खान हैं लेकिन शाहरुख की फिल्मों में जो बात होनी चाहिए थे वो बात फिल्म में नहीं है।
बात करें किक की तो सलमान खान की फिल्मों में लोगों को बेहतरीन एक्शन, खूबसूरत गाने आदि की चाह होती है जो कि किक में भरपूर था। यहां तक कि फिल्म देखकर यूं लगा कि सलमान पूरी फिल्म में अपने किरदार को काफी मजे लेकर निभाया। बहुत समय बाद वो एक्टिंग करते नहीं दिखे और शायद यही वजह थी कि शाहरुख के फैंस को भी किक बेहद पसंद आई।
लेकिन वहीं सलमान के फैंस तो छोड़िये शाहरुख के फैंस भी हैप्पी न्यू ईयर से बेहद निराश हैं। तो आइये जानते हैं कि हैप्पी न्यू से शाहरुख के फैंस को किक क्यों नहीं मिली।


Click it and Unblock the Notifications