Makar Sankranti 2021: जब सलमान-शाहरुख, अक्षय-अमितााभ ने उड़ाई ऐसी पतंग, देखिए मजेदार तस्वीरें
साल 2021 का पहला त्योहार मकर संक्राति है। बॅालीवुड में इस त्योहार पर कई गीत हैं। पर्दे पर जिस तरह पतंग बाजी का खेल आपने हम दिल दे चुके सनम से लेकर रईस तक देखा है। पर्दे के बाहर यानी कि असल जिंदगी में भी पतंगबाजी का खेल इसी तरह स्टार्स के सिर पर छाया हुआ है।
साल 2020 में कोरोना से पहले मकर संक्रांति की धूम पूरे देश में रही। वहीं साल 2021 में मकर संक्रांति की खुशी कोरोना वैक्सीन के साथ मनाई जाएगी। इस त्योहार की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसे परिवार के साथ मनाया जाता है। घर की छत पर से दूर खड़े होकर इस बार कोरोना के बीच भी संक्रांति की महक जरूर बिखरेगी।

लेकिन इस बीच हम आपको एक सफर पर लेकर चलते हैं जब शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान ने रियल लाइफ में पतंगबाजी का अपना खेल दिखाने से पीछे नहीं हटे। पतंग के पेंच लड़ाते हुए कई स्टार्स कैमरे पर अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए दिखााई दिए।
सलमान खान जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाई दिए तो वहीं अमिताभ बच्चन अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए पतंग उड़ाने से पीछे नहीं हटे। देखिए खास तस्वीर।


Click it and Unblock the Notifications











