Happy Birthday Zeenat Aman- जीनत अमान के 5 ब्लॉकबस्टर गानें, आज भी हैं लोगों की जुबान पर

Happy Birthday Zeenat Aman- वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं और उनके फैंस इस मौके पर लगातार बधाईयां दे रहे हैं। अपने दशक की शानदार एक्ट्रेस में से एक जीनत अमान ने उस वक्त लगभग सभी सितारों के साथ काम किया और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। जीनत अमान के सफर की शुरुआत तब हुई थी जब उनको 1970 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पेजेंट जीता था।
इसके बाद से उन्होने अभिनय की दुनिया में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके कुछ ऐसे गानों के बारे में बात करेंगे जो कि आज भी सुपरहिट हैं और किसी भी तरह से उनको गानों को रिक्रिएट नहीं किया जा सकता है।
जीनत अमान की छाप इन गानों पर लगी है जो कि आज भी जिंदा है। इनमें से कुछ गाने ऐसे हैं जिनमें वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं। आप नजर डालिया जीनत अमान के इन 5 सुपरहिट गानों पर..

फूलों का तारों का
फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का ये गाना, 'फूलों का तारों का' आज भी लोगों की दिलों पर राज करता है। 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ देवानंद नजर आए थे। फिल्म काफी शानदार थी।

खइके पान बनारस वाला
अमिताभ बच्चन के साथ जीनम अमान ने इस गाने में धमाल कर दिया था। फिल्म डॉन के इस गाने को रिक्रिएट भी किया जा चुका है लेकिन इस गाने की तो बात ही कुछ और है।

ये मेरा दिल यार का दीवाना
ये गाना भी डॉन का है और इस गाने में भी जीनत अमान की दिलकश अदाओं ने लोगों का दिल जीता था। आज भी इस गाने को बजते हुए देखा जाता है। अमिताभ बच्चन के साथ जीनत अमान नजर आईं थीं।

समुंदर में नहा के
1983 में आई फिल्म 'पुकार' ने धमाका कर दिया था और इस गाने 'समुंदर में नहा के'.. ने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। आज भी जीनत अमान के इस गाने को लोग पसंद करते हैं।

आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए
अभिनेत्री जीनत अमान पर फिल्माया गया ये गाना फिल्म कुर्बानी का है और फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ साथ जीनत अमान ने इस गाने से दिल जीत लिए थे। इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन ने गाया है।


Click it and Unblock the Notifications











