Happy B'day- विद्या बालन के 8 दमदार किरदार, जिसने जीते दिल, मिले अवार्ड्स पर अवार्ड्स
विद्या बालन 1 जनवरी को नए साल के साथ अपना जन्मदिन भी मना रही हैं। परिणीता के भोलेपन से लेकर मिशन मंगल की साइंटिस्ट तारा शिंदे तक.. विद्या ने अपने लिए खास मुकाम बनाया है, पूरे दमखम के साथ। पहली फिल्म से ही विद्या ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया और इसके साथ ही उन्होंने साबित किया कि हीरोइनें भी फिल्म का अहम हिस्सा होती हैं।
कुछेक फ्लॉप फिल्मों के अलावा, विद्या बालन ने जो भी किरदार निभाए सालों तक दर्शकों के दिमाग में घर कर गए। विद्या बालन को अब तक अपनी फिल्मों के लिए एक नेशनल अवार्ड, 6 फिल्मफेयर अवार्ड, 6 स्क्रीन अवार्ड, 4 आईफा से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही भारत सरकार ने उन्हें साल 2014 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया है।
यहां जानें विद्या बालन के निभाए कुछ दमदार किरदार-


Click it and Unblock the Notifications