Happy B'day: जूही की मुस्कुहारट..और इन बातों से हमें इश्क हुआ

बॉलीवुड में अपनी जुदा अंदाज और मुस्कुराहट से राज करने वाली अभिनेत्री जूही चावला को शायद किसी इंट्रो की जरूरत नहीं। आज जूही सिल्वर स्क्रीन पर भले ही कम दिखती हों, लेकिन आज भी एक मुस्कुराहट पर दुनिया काय़ल है। बला की खूबसूरत और बॉलीवुड की स्टाइल आइकन रही जूही चावला आज 47 वर्ष की हो गई हैं।

juhi

जूही चावला ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है। 'कयामत से कयामत तक' हो या 'हम हैं राही प्यार के', यस बॉस हो या बोल राधा बोल, जूही ने 90 के दशक में सबके दिलों पर राज किया। आमिर खान और शाहरूख खान के साथ इनकी जोड़ी खूब जमी, जबकि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अपने फिल्मी करियर में जूही और सलमान ने एक भी फिल्म साथ नहीं किया है। 1984 में 'मिस इंडिया' के खिताब से शोहरत पाने वाली जूही आज सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता भी हैं।

बहरहाल, यहां हम आपको बता रहे हैं, जूही चावला की कुछ ऐसी बातें जिनसे लोगों को इश्क हुआ:

मुस्कुराहट

जूही चावला की एक मुस्कुराहट उनके चाहने वालों के दिलों पर तीर चलाती है। उनकी मुस्कुराहट को क्यूट कहा जाता है, जो उनके व्यक्तित्व में गजब का निखार लाता है। लिहाजा, फिल्म निर्देशकों ने भी उनकी इस स्माइल का खूब फायदा उठाया। कॉमेडी फिल्में हो या गंभीर, जूही चावला की मुस्कुराहट हमेशा जादू करती है।

अदाएं

1990 के दशक में जब माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियां बॉलीवुड पर राज कर रही थीं, तो यह जूही की अदाएं ही थी कि झटपट उन्हें टॉप एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार कर दिया गया। जूही ने मल्टीस्टारर फिल्म 'सल्तनत' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। लेकिन 1988 में आमिर खान के साथ आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बड़े पर्दे पर जबदस्त सफलता हासिल की और रातों रात जूही सुपरस्टार बन गईं। उस वक्त के हिसाब जूही बाकी अभिनेत्रियों से काफी अलग थीं।

चुलबुलापन

फिल्म इश्क हो या हम हैं राही प्यार के, जूही चावला को चुलबुले किरदार बहुत दिए जाते थे। और हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि चुलबुले किरदार में उस वक्त जूही से बेहतर कोई नहीं थीं। उनकी मुस्कुराहट के साथ साथ आंखों में भी शरारत झलकती थी, जिनसे दर्शकों को प्यार था।


ड्रेसिंग स्टाइल

क्या आपको पता है, जूही ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का भी पुरस्कार जीता था। वहीं, फिल्मों में उनके कॉस्टयूम काफी अलग एवं शानदार होते थे। उस वक्त के हिसाब से जूही की ड्रेसिंग स्टाइल सबसे जुदा थी। लॉग स्कर्ट, फ्रॉक, जींस यह सब जूही पर बहुत फबते थे, और उनकी इन्हीं बातों वे बनाया उन्हें दर्शकों की फेवरिट।

डासिंग

बोल राधा बोल हो या फिर भी दिल है हिंदुस्तानी या फिर इश्क, जूही चावला की डांसिंग जबरदस्त थी, शायद यही वजह है कि यश चोपडा़ उन्हें अपनी डांसिंग फिल्म ''दिल तो पागल हैं'' में करिश्मा कपूर की जगह लेना चाहते थे। जिसे जूही ने न कर दिया था। आपको बता दें, जूही चावला, टीवी डांस शो झलक दिखला जा में बतौर जज आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X