Happy birthday Taimur: जब तैमूर ने कैमरे के सामने दिए ऐसे रिएक्शन, सुपर क्यूट तस्वीरें
तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है। वह अब 3 साल के हो गए हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के ये छोटे नवाब शुरू से ही बॅालीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। इसकी वजह उनकी क्यूट तस्वीरें हैं। जिसने उन्हें जन्म के साथ ही लोकप्रिय बना दिया है।
आलम तो ये है कि उनकी चर्चा ऐसी है कि करण जौहर और अक्षय कुमार तक तैमूर को मिल रहे प्यार की चर्चा कई बार मीडिया के सामने कर चुके हैं। वैसे सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक तैमूर अली खान की एक नहीं बल्कि अनगिनत तस्वीरें हैं जो कि वायरल हुई हैं। ऐसी कई तस्वीरें आप बीते लंबे समय से देख रहे हैं।

लेकिन बीते एक साल से तैमूर अब कैमरा को देखकर अजीब तरह के रिएक्शन देने लगे हैं। कभी हंस देते हैं तो कभी गुस्से में देखते हैं। इतना ही नहीं वह कई तरह के क्यूट पोज भी देते हैं। मां करीना कपूर की तरह अब तैमूर का भी एयरपोर्ट लुक कैमरे में कैद होने से लेकर खबरों का हिस्सा बनने लगा है।
पिता सैफ के साथ शूटिंग सेट पर जाना हो या फिर मां के साथ फैमिली टाइम। तैमूर की हाल फिलहाल की ऐसी बेस्ट तस्वीरें हैं जो ये बताती हैं कि छोटे नवाब अब ये समझने लगे हैं कि कैमरा कभी उन्हें दोस्त लगता है तो कभी परेशानी।


Click it and Unblock the Notifications











