हैप्पी बर्थडे सनी लियोन- खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस की देंखे RARE तस्वीरें, पहचान नहीं पाएंगे
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोन आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड का हिस्सा बनीं सनी लियोन के ग्लैमरस और हॉट अंदाज से तो सभी वाकीफ हैं, लेकिन आज हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं सनी लियोन की अनदेखी तस्वीरें, जहां उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। सनी की ये तस्वीरें कुछ बचपन की हैं, तो कुछ मॉडलिंग के दिनों की। सनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि भले ही उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में काम करने की ठानी थी, लेकिन वह काफी शर्मीली थीं।

बचपन से ही वो बॉलीवुड फिल्में देखती थीं और उन्हें आमिर खान और माधुरी दीक्षित काफी पसंद थे। हालांकि सनी ने उस वक्त सोचा नहीं था कि वो बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनेंगी। सनी नर्स बनना चाहती थीं। सनी लियॉन ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टॉलीवुड में भी कुछ फिल्मों में काम किया है। सनी निजी जिंदगी में कई सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं से भी जुड़ी हैं, जो कैंसर पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करती हैं। सनी को जानवरों से खास लगाव है और 'पेटा' से भी जुड़ी हैं।
कोरोना लॉकडाउन के बीच मुंबई से अमेरिका पहुंचीं सनी लियोन- बच्चों के साथ की फोटो शेयर


Click it and Unblock the Notifications