..................... हैप्पी बर्थडे सनी देओल | Happy Birthday Sunny Deol: Why Sunny Deol is 'angry young man' of Bollywood - Hindi Filmibeat

सनी देओल जन्मदिन स्पेशल: बॉलीवुड के 'एंग्री यंग मैन', जिनके एक-एक डायलॉग पर बजती थी सीटियां

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में यदि एक्शन फिल्मों या एक्शन हीरो की बात की जाए तो सनी देओल का नाम जरूर शामिल किया जाता है। एक्शन फिल्मों में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया है और उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। कहना गलत नहीं होगा कि सनी देओल भी बॉलीवुड के 'एंग्री यंग मैन' रहे हैं। उनके किरदारों में एक गुस्सा भरा होता था.. इंसाफ की लड़ाई लड़ते सनी कभी नकली नहीं लगते थे।

सनी की फिल्मों में एक्शन सीन्स काफी रियल होते थे, जहां स्टंट का कम से कम इस्तेमाल किया जाता था। नतीजतन जब सनी देओल गुडों को मार मारकर लहूलूहान करने लगते थे.. तो दर्शक तालियां पिटती रह जाती थीं। लोगों के बीच सनी देओल का अलग तरह का क्रेज था और शायद आज भी है। आज भले ही सनी देओल एक्शन फिल्मों का साथ छोड़ चुके हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें दिल से प्यार और इज्जत देते हैं।

फिल्मीबीट की ओर से सनी देओल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X