सुपरहिट गानों से लेकर सनसनीखेज खुलासों तक- जब सोनू निगम ने टी-सीरीज, सलमान खान से लेकर रिएलिटी शोज की खोली पोल
भारत के पॉपुलर और सबसे चहेते गायकों में से एक रहे सोनू निगम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर सिंगर अपनी आवाज के जादू से उन्होंने फैंस के दिल के दिल जो जगह बनाई है, वह विवादों को लेकर भी उतना ही सुर्खियों में रहे हैं। सोनू निगम ने बीते कुछ सालों में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कुछ बहुत बड़े खुलासे किये हैं।
टी सीरीज, सलमान खान से लेकर रिएलिटी शोज तक, उन्होंने काफी बयान दिये हैं जो रातोंरात हेडलाइन्स बन गए। कई बार उनके बयानों ने उन्हें मुश्किल में भी डाला है। लाउड्स्पीकर के जरिए अजान की आवाज को लेकर किया गया उनका ट्विट तो इतना विवादित रहा कि उन्हें सिर तक मुंडवाना पड़ा था।

बहरहाल, हम यहां उनके बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े बयानों पर ही बात करेंगे। साल 2020 में उन्होंने टी-सीरीज को लेकर ऐसे ऐसे बयान दिया सभी हैरान रह गए।
ये खुसाले ज्यादा हैरान करने वाले इसीलिए भी हैं क्योंकि सोनू निगम ने फिल्म इंडस्ट्री में टी- सीरिज से ही शुरुआत से की थी। करियर के शुरुआत में दोनों का खूब साथ रहा था। टी-सीरिज के साथ उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











