जब सोनाक्षी सिन्हा ने वजन को लेकर की थी लोगों की बोलती बंद- 'जीरो साइज करने नहीं बल्कि हीरो बनने आई हूं'
सोनाक्षी सिन्हा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वह 2 जून 2021 को 33 साल की पूरी हो चुकी हैं। इंडस्ट्री में उन्हें दबंग गर्ल के नाम से जाना जाता है। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान संग सोनाक्षी सिन्हा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने कई बार बेवजह ट्रोलिंग का सामना भी किया है।
2 जून 1987 को सोनाक्षी सिन्हा का जन्म बिहार के पटना में हुआ। वह मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी।

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मों में काम करने का अपने अलग अंदाज है। वह फिल्मों में ग्लैमरस सीन देने से पहरेज करती हैं। वह अपने कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए ही ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन्स के लिए इंकार कर देती हैं।
वह कई बार साफ कह चुकी हैं कि वह बिकिनी और किसिंग सीन नहीं करेंगी। सोनाक्षी का कहना है कि वह फैमिली बेस्ड फिल्में करना पसंद करती हैं। सोनाक्षी सिन्ह फैमिली एंटरटेनिंग फिल्में ही साइन करती हैं।

जीरो साइज पर सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार जीरो साइज फिगर पर भी बात की। उन्होंने साफ कहा था कि वह इंडस्ट्री में साइज जीरो करने के लिए नहीं बल्कि हीरो बनने आई हैं।

परफेक्ट बनने की कोशिश मत करो
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि इस दुनिया में सब कुछ परफेक्ट नहीं है। परफेक्ट कोशिश करनी भी नहीं चाहिए। बस खुद पर आत्मविश्वास रखो।

बोल्ड सीन नहीं
सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा था वह दूसरों के प्रेशर में आकर कोई काम नहीं करती हैं। मैंने खुद अपने काम को लेकर सीमा तय कर रखी है। मैं छोटे कपड़े, बिकिनी और किसिंग से परहेज करती हूं। अब कोई उन्हें ऐसे रोल भी ऑफर नहीं करते।

हीरोइन के लिए पतला होना जरूरी नहीं
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होंने हीरोइन के जीरो फिगर होने व पतला होना जरूरी है, मैंने इस सोच को तोड़ा है। में एक्टिंग और कला में विश्वास रखती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











