Birthday: 44 की उम्र में इतनी हॅाट, देंखे शिल्पा शेट्टी की 10 अनदेखी तस्वीरें, प्यार हो जाएगा
44 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से बॅालीवुड की कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं शिल्पा शेट्टी। आज शिल्पा का जन्मदिन है। शिल्पा ने 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' से अपने करियर का आगाज किया था। इसके बाद बैक टू बैक वह कई सुपरहिट फिल्में देती गईं।
अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक। शिल्पा शेट्टी ने अपनी हॅाटनेस से खुद को बॅालीवुड की सबसे खूबसूरत स्टार्स की गिनती में शामिल कर दिया। आज तक उनका जलवा कायम है। वो कहीं भी दिख जाए, फोटोग्राफर उन्हें अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलते हैं।
साल 2009 में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। लोगों को लगा उनका करियर अब खत्म। खुद को फिटनेस के मामले में शिल्पा इस कदर आगे ले गईं कि आज फिटनेस का नाम सुनते ही सबकी जुबान पर शिल्पा का नाम आ जाता है। शिल्पा इन दिनों बतौर एक्ट्रेस सक्रिय नहीं हैं। टीवी शो 'सुपर डांसर' में वह बतौर जज 3 साल से जुड़ी हुई हैं। स्टाइलि के मामले में शिल्पा उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन पर इंडियन और वेस्टर्न ड्रेसेस दोनों फबते हैं।

शिल्पा के स्टाइल पर बॅालीवुड की कई एक्ट्रेस फिदा हैं। शिल्पा शेट्टी के करियर की बात की जाए तो 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी','शूल',' धड़कन', 'फिर मिलेंगे' के साथ कई फिल्में शामिल हैं। फिलहाल चलिए देखते हैं शिल्पा की 10 ऐसी अनदेखी तस्वीरें जिसे देखते ही आप कह देंगे कि अरे आप फिर फिल्मों में क्यों नहीं आती हैं..


Click it and Unblock the Notifications