हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान: स्कूल से लेकर बॉलीवुड तक की RARE तस्वीरें, ऐसे बनाया करोड़ों लोगों को फैन
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो नवंबर का दिन फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होता है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस 'मन्नत' के बाहर रात से ही घंटो खड़े रहते हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते शाहरुख खान ने फैंस के लिए वर्चुअली रूबरू होने का वादा किया है। विश्वभर के फैंस इस बार वीडियो के जरिए उनसे मुखातिब होंगे।
शाहरुख खान आज बेशक बॉलीवुड पर राज करते हों लेकिन एक समय था जब उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए खूब मशक्कत की थी। वह ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और आज भारतीय सिनेमा की पहचान बन चुके हैं।
शाहरुख खान का पहला काम फौजी और सर्कस था जहां से 'बादशाह' ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह फिल्मों में नजर आए। फिल्मों में उन्होंने एक्शन से लेकर पर्दे पर रोमांस तक किया। फिर वह इकलौते स्टार बने जिन्हें किंग ऑफ रोमांस कहा गया।


Click it and Unblock the Notifications