B'day Spl: इंडियन ड्रेस में सारा अली खान ने ढाया ऐसा कहर, तस्वीरें दीवाना बना देंगी
सारा अली खान 'कुली नंबर 1' से अपने करियर की तीसरी हिट की तैयारी कर रही हैं। 'केदारनाथ' से अपना सफल डेब्यू कर चुकीं सारा आज अपना 24 वां जन्मदिन मना रही हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने ये साबित कर दिया है कि वह बॅालीवुड में लंबी पारी खेलने आयी हैं। फिल्मों का चयन भी सारा बिना किसी रिस्क के कर रही हैं।
'केदारनाथ','सिंबा' और 'कुली नंबर 1' के चयन से ये साबित होता है कि सारा अपनी फिल्मों की लिस्ट में केवल टॅाप स्टार्स और बैनर को शामिल करने की ख्वाहिशमंद हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि डेब्यू से पहले सारा अपनी नेचुरल ब्यूटी और ग्लैमरस लुक के कारण मीडिया की पहली पसंद बन गई।

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक छाई रहती हैं। असल जिंदगी में सारा इंडियन ड्रेस को पहनना अधिक पसंद करती हैं। आपने अक्सर सारा को इंडियन ड्रेस में शूटिंग पर जाते हुए और अपनी मां के साथ पार्टी का हिस्सा बनते हुए देखा होगा। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर सारा की ऐसी तस्वीरें देखते हैं जिसने इंडियन ड्रेस में सारा की खूबसूरती को चार चांद लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











