Birthday: जेल में संजय दत्त, कैंसर की बीमारी से टूट गई थीं मान्यता दत्त, इस लव स्टोरी पर बन जायेगी फिल्म

बॅालीवुड के अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी खुली किताब की तरह है। बचपन से लेकर 62 साल की उम्र तक संजय दत्त ने अपने निजी जीवन में बेहद उतार-चढ़ाव देखा है। 29 जुलाई 1959 को आज ही के दिन संजय दत्त का जन्म नरगिस दत्त और सुनील दत्त जैसे दो सुपरस्टार के घर पर हुआ।

पहली फिल्म रॅाकी की रिलीज के पहले मां नरगिस दत्त का निधन और फिर ड्रग्स और जेल के साथ संजय दत्त की जिंदगी फिल्मी रही है। इतनी दिलचस्प की इस पर राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू बनाई। जो कि सुपरहिट रही। साल 1993 में मुंबई बम धमाकों की जांच के समय संजय दत्त पर हथियार रखने का आरोप लगा। इसके बाद जेल के साथ संजय दत्त का फिल्मी करियर भी डूबता गया। लेकिन ये दुख के बादल कितने देर रहते भला, संजय दत्त की जिंदगी में एंट्री हुई मान्यता की।

Sanjay Dutt,manyata dutt,

मान्यता दत्त के आने के बाद संजय दत्त की जिंदगी काफी संभली। कंट्रोवर्सी खत्म होने लगी । संजय दत्त और मान्यता दत्त के बीच 21 साल का फर्क है। महज 29 साल की उम्र में मान्यता दत्त ने अपना फिल्मी करियर छोड़कर 7 फरवरी 2008 को संजय दत्त से शादी की। बड़े ही साधारण तरीके से ये शादी हुई। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि संजय दत्त की जिंदगी में मान्यता दत्त की बड़ी भूमिका है। संजय दत्त भी मान्यता से बेहद प्यार करते हैं। जिसका नजारा कई बार दोनों की तस्वीरों में देखने को मिलता है।

ऐसे हुई मान्यता से मुलाकात

ऐसे हुई मान्यता से मुलाकात

मान्यता दत्त ने गंगाजल फिल्म में आइटम सांग किया था।इसके बाद उन्हें कई बी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा। मान्यता से शादी से पहले संजय दत्त दो शादी कर चुके थे। मान्यता और संजय दत्त की मुलाकात भी फिल्मों के जरिए हुई थी। संजय दत्त ने फिल्म लवर्स लाइक अस के राइट्स खरीदे, इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई।

मान्यता दत्त ने दिया संजय दत्त के अकेलेपन का साथ

मान्यता दत्त ने दिया संजय दत्त के अकेलेपन का साथ

इस फिल्म को लेकर मान्यता और संजय दत्त की मीटिंग हुई। यहीं से शुरू हो गया बातचीत और मुलाकात का सिलसिला। कई बार दोनों घंटों फोन पर बात करते थे। संजय दत्त के घर पर भी मान्यता दत्त मुलाकात करने पहुंच जाती थीं।

गहरा होता गया रिश्ता, परिवार शादी के लिए नहीं था तैयार

गहरा होता गया रिश्ता, परिवार शादी के लिए नहीं था तैयार

संजय दत्त को अकेलेपन को मान्यता दत्त ने बिना किसी डिमांड के पूरा किया। वो संजय दत्त के लिए खाना भी बनाया करती थींं। ऐसे में संजय दत्त और मान्यता के बीच का रिश्ता गहरा होने लगा। संजय दत्त का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। संजय दत्त ने मान्यता दत्त से साल 2008 में शादी कर ली। उस वक्त मान्यता दत्त की उम्र 29 तो संजय दत्त 50 साल के थे।

साल 2013 में जेल गए संजय दत्त

साल 2013 में जेल गए संजय दत्त

मान्यता दत्त काम भी संभालती हैं। वो संजय दत्त की प्रोडक्शन की सीइओ हैं। संजय दत्त और मान्यता दत्त के दो बच्चे बेटा शरान और बेटी इकरा भी है।मान्यता दत्त ने संजय के जेल में जाने के दौरान बच्चों को अकेल संभाला। साल 2010 में संजय दत्त पिता बन गए। और फिर साल 2013 में उन्हें जेल जाना पड़ा।

मान्यता दत्त ने बच्चों को अकेले संभाला

मान्यता दत्त ने बच्चों को अकेले संभाला

मान्यता दत्त ने एक दफा इंटरव्यू में कहा था कि उनके बच्चों को ये जरूर पता होना चाहिए कि गलत कामों की सजा पूरी करने के लिए उनके पिता ने भारी कीमत चुकाई है।संजय दत्त तीन साल तक जेल में ही रहे। दो साल के बच्चों को छोड़कर संजय दत्त ने अपनी सजा पूरी की।तीन साल तक मान्यता ने एक मजबूत मां और पत्नी बनकर अपना फर्ज पूरा किया। बच्चों को पिता की सच्चाई से भी दूर रखा।

संजय दत्त की कैंसर की बीमारी के दौरान

संजय दत्त की कैंसर की बीमारी के दौरान

जब कोरोना महामारी के दौरान संजय दत्त के कैंसर का पता चला तो मान्यता बुरी तरह टूट गई थीं लेकिन एक बार फिर से पति के साथ मजबूती से खड़ी दिखाई दीं। मान्यता दत्त ने एक पोस्ट लिखकर कहा था कि हमारा परिवार पहले ही मुश्किल से गुजर चुका है। इस मुश्किल वक्त से हम उबर जायेंगे।और ऐसा हुआ। संजय दत्त ने कैंसर के बीमारी से बाहरआने में सफल हुए।

हैप्पी बर्थडे संजय दत्त

हैप्पी बर्थडे संजय दत्त

इस प्यारी सी फोटो के साथ हैप्पी बर्थडे संजय दत्त।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X