Birthday: इस स्टार की होगी 2019 में 500 करोड़ की कमाई, सलमान, अक्षय- ऋतिक एक साथ

By Prachi Dixit

ऐसा अक्सर कम देखने को मिलता है जब किसी निर्माता की झोली में केवल ब्लॅाकबस्टर फिल्मों की लंबी फेहरिस्त हो। हम बात कर रहे हैं निर्माता साजिद नाडियाडवाला की। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

90 के दौर से अपने करियर को किक देने वाले साजिद ने सलमान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन ,आलिया भट्ट,वरूण धवन, और टाइगर श्रॅाफ को 200 करोड़ से अधिक की फिल्में दिलाई हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार की सुपरहिट सीरीज हाउसफुल और टाइगर के करियर को बागी से उड़ान देना का श्रेय भी साजिद को जाता है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि साजिद के लिए फिल्म साइन करना किसी भी स्टार्स के लिए लोकप्रियता पाने के सबसे आसान रास्ता होता है।

दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट यानी कि मस्ती, म्यूजिक, कॅामेडी और रोच कहानियों से लकदक मसालेदार फिल्मों की सौगात साजिद हर साल लेकर आए हैं। अपने इस सफर की शुरुआत उन्होंने 1993 में अक्षय और सुनील शेट्टी की सुपरहिट जोड़ी वक्त हमारा है से की।

Sajid Nadiadwala

फिर क्या, जीत,जुड़वा, किक, हाउसफुल, 2 स्टेट्स, हीरोपंती, हाईवे के साथ आलिया, वरुण और अर्जुन कपूर के साथ अक्षय और सलमान की किस्तम को भी स्टारडम तक पहुंचा दिया। 2019-2020 में भी साजिद इसी तैयारी के साथ आ रहे हैं। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि खान और कपूर के साथ मिलकर साजिद ने कम से कम 500 करोड़ की कमाई तो फिक्स कर ली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X