HAPPY BIRTHDAY- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता से लेकर 'परफेक्ट पापा', 49 के हुए सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ओर जहां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर सेक्रेड गेम्स 2 से तारीफ भी बटोर रहे हैं। सैफ अली खान ने कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इस एक्टर ने अलग अलग तरह की फिल्मों में हाथ आजमाया। साथ ही साथ परिवार को लेकर भी सैफ हमेशा 'मिस्टर परफेक्ट' साबित हुए। सारा अली खान के साथ हो या तैमुर के साथ, सैफ हमेशा दोस्त बनकर रहे हैं और 'कॉफी विद करण' में सारा ने इस बात स्वीकारा भी। वहीं, तैमुर के भी सैफ की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं, कभी घुड़सवारी सिखाते.. तो कभी फुटबॉल खेलते।


Click it and Unblock the Notifications