एडल्ट कॉमेडी से बने सुपरस्टार, खतरनाक साइको किलर, अब अक्षय कुमार के साथ Dhamaka
15 साल पहले बॉलीवुड में एक ऐसे स्टार ने एंट्री ली थी जिन्होंने स्टारडम और बॉक्स ऑफिस की तरफ कभी नहीं देखा.. वो बस फैंस के लिए अच्छी फिल्में बनाना चाहते थे। शायद यही वजह है कि उन्होंने रोमैंटिक से लेकर एडल्ट कॉमेडी और खतरनाक विलेन जैसे किरदार निभा डाले और हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें हर अवतार में ऑडिएंस ने खूब पसंद किया। इंडस्ट्री में उनकी एंट्री हिट रही और इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक ताबड़तोड़ फिल्में दी.. वहीं इन दिनों वे अक्षय कुमार के साथ बड़े धमाके की तैयारी कर रहे हैं।
[अजय देवगन को बड़ा झटका, इस सुपरस्टार ने किया Reject, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप]
अगर आप अब तक नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख की.. रितेश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने 15 साल के करियर में एक भी ब्लॉकबस्टर फिल्म तो नहीं दी लेकिन ऑडिएंस को इतने पसंद आए कि वे इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। रितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। इतने स्ट्रॉन्ग पॉलिटिकल बैकग्राउंड के बावजूद रितेश को राजनीति नहीं बल्कि फिल्मों में दिलचस्पी थी।

रितेश को पहली बड़ी सफलता एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती से मिली.. इसके बाद उनकी फिल्मों की च्वाइस काफी खराब रही, जिसके चलते उनके करियर में फ्लॉप ज्यादा हैं और हिट काफी कम हैं लेकिन उनकी मराठी फिल्में काफी तगड़ी सुपरहिट साबित हुई हैं। सिर्फ हीरो ही नहीं रितेश ने एक विलेन में साइको किलर जैसे किरदार में भी ताबड़तोड़ सफलता पाई है। तो चलिए इसी बात पर आगे आपके बताते हैं रितेश के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें और जानें अक्षय कुमार के साथ कौन सा धमाका करने वाले हैं रितेश-


Click it and Unblock the Notifications