Raveena Tandon Birthday: 45 साल की हुईं बॅालीवुड की ये खूबसूरत लड़की, दिल धड़का देंगी ये तस्वीरें
90s के दौर की चुनिंदा ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं जिनके स्टारडम का जलवा ऐसा बिखरा जिसकी चमक आज तक वैसी ही बनी हुई है। इस फेहरिस्त में एक नाम आता है रवीना टंडन का। रवीना आज 45 साल की हो गई हैं। लेकिन आज भी उनकी गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में की जाती है।
वो हो भी क्यों ना। रवीना जब बड़े पर्दे पर आती थीं तो हिंदी सिनेमा के कई हीरो उनकी खूबसूरती पर फिदा रहे हैं। इतना ही नहीं कई उस दौर की एक्टेसेस भी रहीं हैं जो कि रवीना की खूबसूरती पर चर्चा जरूर करती। आज भी उम्र के इस पड़ाव पर शहर की लड़की रवीना का ग्लैमर कम नहीं हुआ है।

अजय देवगन, अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ रवीना ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी। 26 अक्टूबर 1974 में जन्मीं रवीना ने अपने हिट सांग से भी फैन की संख्या बढ़ाई है।
मोहरा का टिप टिप बरसा पानी, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त और शहर की लड़की सांग खास तौर पर रवीना के नाम से जाना जाता है। चलिए आज रवीना की उन अनदेखी तस्वीरों पर नजर डालते हैं जिसे देखते ही आपका दिल धड़क उठेगा।


Click it and Unblock the Notifications











