47 साल की रवीना टंडन ने मॉडलिंग की दुनिया में मचाया था तहलका, इतनी खूबसूरत कोई नहीं
बॅालीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की बात की जाए तो याद आता है एक नाम वो है रवीना टंडन का। रवीना टंडन ने सिनेमा पर राज किया है अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से। रवीना टंडन आज 47 साल की हो गई हैं। देखा जाए तो रवीना टंडन को केवल एक नहीं बल्कि 50 की उम्र में पूरा करने के लिए केवल 3 साल का अंतर है।

लेकिन आज भी रवीना टंडन जब भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो फैंस उनके ग्लैमर और खूबसूरती की तारीफ करते रह जाते हैं। चलिए फिर उनकी खूबसूरत तस्वीरों के साथ जानते हैं उनके जीवन के उन दिनों की चर्चा, जिसने उन्हें सबसे अधिक खबरों में बना कर रखा है।

र और विना को मिलाकर बेटी का नाम रविना
रवीना टंडन का नाम जब उनके माता-पिता ने रखा तो वो भी काफी दिलचस्प तरीके से। 1974 को रवीना टंडन का जन्म टंडन परिवार में हुआ। बेटी के आने से पिता रवि टंडन और माता वीना टंडन बेहद खुश थे। दोनों ने अपने नाम यानी कि र औरविनाको मिलाकर बेटी का नाम रविना रखा।

1991 में पत्थर के फूल से अपना डेब्यू
कॉलेज से ही रवीना टंडन ने मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। खूबसूरती के कारण रवीना टंडन को बॅालीवुड का हिस्सा बनने का मौका मिला। रवीना टंडन ने साल 1991 में पत्थर के फूल से अपना डेब्यू किया। इसके बाद तो जैसे हर बड़ी फिल्म और हर बड़े स्टार के साथ रवीना टंडन का होना फिल्म को सुपरहिट करना हो गया।

बॅालीवुड को सुपरहिट गाना और डांस
रवीना टंडन के खाते में कई बेहतरीन फिल्में शामिल है। रवीना टंडन ने मोहरा, दिलवाले जैसी हिट फिल्में तो दी हैं। इसके साथ ही रवीना टंडन ने बॅालीवुड को सुपरहिट गाना और डांस दिया है। टिप टिप बरसा पानी और अंखियों से गोली मारे भला कौन भूल सकता है।

रवीना टंडन का नाम हमेशा
निजी जिंदगी में रवीना टंडन का नाम हमेशा अक्षय कुमार से जुड़ा। दोनों का रिश्ते बॅालीवुड के सामने खुला था। यह भी कहा गया था कि दोनों ने मंदिर में सगाई भी कर ली थी। लेकिन किसी वजह से रवीना टंडन और अक्षय कुमार का ब्रेकअप हो गया। रवीना टंडन इस रिश्ते के खत्म हो जाने से पूरी तरह टूट चुकी थीं। रवीना टंडन ने वक्त के साथ खुद को संभाला।

रवीना टंडन ने जिंदगी का बड़ा फैसला
शादी से पहले रवीना टंडन ने दो बेटियां छवि और पूजा को गोद भी लिया।एक समय ऐसा आया जब रवीना टंडन ने जिंदगी का बड़ा फैसला लिया 22 फरवरी 2004 को रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी कर ली। दोनों की एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है।

47 साल की उम्र में रवीना टंडन
47 साल की उम्र में रवीना टंडन फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बेटी के साथ कई वीडियो और तस्वीरें रवीना टंडन पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications