..................... Happy Birthday Rajinikanth know about this megastar struggle story - Hindi Filmibeat

Bday Spcl: 43 सालों में बने ब्लॉकबस्टर स्टार, कभी थे बस कंडक्टर, 600 करोड़ का तगड़ा तोहफा

43 साल पहले ऐसे सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था जो लाखों-करोंड़ो के आने-जाने के बाद आज भी मेगास्टार बने हुए हैं। 68 की उम्र में भी वे टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अच्छे-अच्छों को मात दे सकते हैं। और तो और फैन फॉलोइंग ऐसी है कि फैंस उन्हें मंदिर बनाकर पूजते हैं। सिनेमा के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा सुपरस्टार हुआ होगा। आज ये सुपरस्टार अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं और फैंस की दीवानगी सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रही है।

[अक्षय कुमार निकले 2018 के बादशाह, 10 शानदार फिल्मों ने शुरू किया नया ट्रेंड, एकदम हटके Hit]

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं मेगास्टार रजनीकांत की। उन्होंने 1975 में तेलुगु फिल्मों से धमाकेदार शुरूआत की थी। वहीं तब से लेकर आज तक फिल्म इंडस्ट्री पर उनका राज बदस्तूर जारी है। हाल ही में उनकी फिल्म 2.0 रिलीज हुई है। ये फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 600 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। ऐसे में इसे रजनीकांत के लिए बर्थडे गिफ्ट मानें तो गलत नहीं होगा।

happy-birthday-rajinikanth-know-about-this-megastar-struggle-story

रजनीकांत जितने बड़े फिल्म स्टार हैं.. उतनी ही फिल्मी उनकी रियल कहानी भी है। बेहद गरीब परिवार से आने वाले रजनीकांत को शुरूआत में अपने कद और रंग के कारण कई बार बातें भी सुननी पड़ीं। वहीं आज वो सबसे बड़ो सुपरस्टार बनकर जरूर बैठ गए हैं लेकिन पुराने दिनों को वे आज तक नहीं भूले यही कारण है कि वे जब तब सोशल वर्क करते नजर आ जाते हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें रजनीकांत के बारे में ऐसी दिलचस्प बातें, जिन्हें जानने के बाद आप भी कहेंगे.. 'हैप्पी बर्थडे थलाइवा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X