Bday Spcl: जब सबसे बड़े सुपरस्टार ने खाया चांटा, ऐसे बने शो मैन, 71 सालों में नहीं आया ऐसा मेगास्टार
बॉलीवुड में यूं तो कई एक्टर आते-जाते रहते हैं। लंबे इंतजार के बाद चांस भी मिलता है तो यहां टिकना इतना आसान नहीं होता। यहां तो ब्लॉकबस्टर एंट्री के बार भी स्टार्स फ्लॉप होते देखे गए हैं। ऐसे में 71 साल पहले एक ऐसा 'शोमैन' आया था जिसने स्टारडम के मायने ही बदल कर रख दिए थे। इस 'शोमैन' ने बतौर स्पॉबॉय शुरूआत जरूर की थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली और 1947 में आते ही सुपरस्टार बन गए।
[लाल रंग में कैटरीना की 10 तस्वीरें, देखते ही महदोश हो जाएंगे, सुपर सेक्सी और हॉट]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर की। जी हां! आज राजकपूर की 96वीं जयंती है.. आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका स्टारडम आज भी किसी भी तरीके से कम नहीं हुआ है। हो भी क्यों न.. इस स्टारडम के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत भी की थी। 17 साल की उम्र में ही उन्होंने स्पॉयबॉय के काम से शुरूआत की थी। इसी दौरान एक गलती की वजह से मशहूर डायरेक्टर केदार शर्मा ने राज कपूर को जोर का चांटा जड़ दिया था। जरा सोचिए सबके सामने कैसा नजारा होगा उस वक्त..

राज कपूर ने 1947 में आई फिल्म 'मधुसूदन' से हिंदी सिनेमा में काम करना शुरु किया। बस फिर क्या था एक के बाद एक राजकपूर ने ऐसी-ऐसी फिल्में दी कि बेहद कम समय में ही वे उस दौर के मेगास्टार बन गए। ऐसा लाजमी था क्योंकि अभिनय राजकपूर के खून था.. पथ्वीराज कपूर के खानदार के नाम को राजकपूर ने और भी ऊंचा कर दिया। वहीं राजकपूर के अलावा उसी दौर में कपूर खानदार से और भी शानदार एक्टर बॉलीवुड में शामिल हुए। तो चलिए आपको मिलवाते हैं कपूर खानदान के हर शख्स से-


Click it and Unblock the Notifications