Birthday: ये हैं प्रियंका चोपड़ा के लिए असली सुपरस्टार, निक से नहीं इनसे करती हैं बेपनाह प्यार
प्रियंका चोपड़ा जोनस आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले इंटरनेशनल स्टार बनीं। अब वह विदेशी बहू भी बन चुकी हैं। कई सवाल भी उठे कि आखिर इस देसी गर्ल को विदेशी दुल्हा कैसे पसंद आया। हालांकि प्रियंका और निक शादी के 6 महीने बाद भी तस्वीरों से अपने मजबूत रिश्ते का बखान करने में कामयाब रहे हैं।
लेकिन निक से पहले प्रियंका का पहला प्यार उनके पिता अशोक चोपड़ा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस से लेकर बॅालीवुड तक। हर कोई इस बात से परिचित है कि प्रियंका की जिंदगी उनके पिता से शुरू और उन्हीं पर खत्म कर होती थी। प्रियंका ने अपने हाथ पर ही सिर्फ डैडी लिटिल गर्ल का टैटू नहीं करवाया था। बल्कि बचपन से स्टारडम के हर मुकाम तक वह पिता का हाथ थामकर चली हैं।

फिर चाहे उनकी तमिल फिल्म 'तमीजाह' हो। जहां पर बॅालीवुड डेब्यू से पहले प्रियंका ने पर्दे पर पहला कदम रखा। इसके बाद 2003 में प्रियंका ने 'हीरो - स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से हिंदी सिनेमा पर एक सही शुरुआत की।
'एतराज','मुझसे शादी करोगी', 'दोस्ताना','बरसात' , 'अंदाज' के बाद 'फैशन', 'कमीने' , 'बर्फी' और 'मेरी कॅाम' के साथ प्रियंका ने खुद को बॅालीवुड में खरा सोना साबित किया है।
अपने नाम के साथ सुपरस्टार लगाने में उनकी कड़ी मेहनत और पिता का हौसला भी रहा है। 10 जून 2013 को उनके पिता का निधन कैंसर से हो गया। लेकिन आज भी पिता की सीख प्रियंका के जीवन में कामयाबी की कहानी सतत लिख रहा है।
चलिए जानते हैं कि पिता और बेटी की ये दिलचस्प कहानी और कुछ खास अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications












