Happy Birthday प्रियंका चोपड़ा: तीन बार सुसाइड, एक्स, फोन सेक्स, ब्रा, बेडरूम, बताईं बोल्ड बातें
प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं और फिलहाल वो बॉलीवुड की सबसे बोल्ड स्टार हैं। खासतौर से जब से प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बनी हैं। उन्होंने एक दम दो टूक बातें करना सीख लिया है। फिर चाहे वो कोई चैट शो हो या फिर इंटरव्यू। प्रियंका तपाक से बोलती हैं जो उनके दिल में आता है।
पिछले कुछ महीनों में प्रियंका चोपड़ा एक एक्स की जैकेट से लेकर फोन सेक्स तक और ब्रा से लेकर बेडरूम तक हर चीज़ पर खुलकर बात की है और हम आपके लिए वो सारे बोल्ड बयान एक साथ लेकर आए हैं। प्रियंका से एक शो में पूछा गया - क्या आपने लाइट ऑन करके सेक्स किया है, क्या आपने फोन सेक्स किया है, क्या ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड को किस किया है, क्या बाथरूम में किसी के साथ नहाई हैं और प्रियंका के सारे जवाब बस हां और हां ही थे।

16 साल पहले, तमीज़ाह नाम की तमिल फिल्म में एक्टर विजय के साथ डेब्यू किया था। ये उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले की बात है। इसके बाद उन्होंने हीरो - स्टोरी ऑफ अ स्पाई के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसी साल उनकी एतराज़ भी रिलीज़ हुई।
दरअसल, प्रियंका ने जो पहली बॉलीवुड फिल्म साइन की थी वो थी अक्षय कुमार - लारा दत्ता स्टारर एतराज़ लेकिन फिल्म थोड़ी पोस्टपोन हो गई और इसी दौरान प्रियंका की हीरो - स्टोरी ऑफ अ स्पाई रिलीज़ हो गई। ये दोनों ही फिल्में एक के बाद एक 2003 में रिलीज़ हुईं।
जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में एंट्री ली तो प्रीती ज़िंटा उस समय की सबसे बड़ी स्टार थीं। प्रियंका ने हीरो - स्टोरी ऑफ अ स्पाई में प्रीती ज़िंटा के साथ ही काम किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा सेकंड लीड थीं। 2003 में जहां प्रियंका ने डेब्यू किया था वहीं प्रीती ज़िंटा उस साल की सबसे बड़ी दो फिल्मों - कल हो ना हो और कोई मिल गया का हिस्सा थीं।
लेकिन आज प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार हैं। एक बात जो प्रियंका चोपड़ा को सबसे अलग लाकर खड़ा कर देती है वो है उनका बेबाकपन। उन्होंने कई बार इतने बोल्ड बयान दिए कि लोगों की बोलती ही बंद हो गई। देखिए प्रियंका के ऐसे ही कुछ बयान


Click it and Unblock the Notifications













