प्रियंका चोपड़ा का 39वां जन्मदिन: न्यूड गाउन से ब्लाउज़ के बिना वाली साड़ी तक, सबसे रिस्की आउटफिट्स
प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि अमरीकी टाईम ज़ोन में होने के कारण, प्रियंका अपना जन्मदिन 19 जुलाई को मनाएंगी। प्रियंका चोपड़ा वो सुपरस्टार हैं जिन्होंने इंटरनेशनल लेवेल पर भारत की ऐसी पहचान बनाई कि हर कोई केवल उन पर गर्व महसूस करता है। यहां तक कि एक जम़ाने में उन्हें सबसे बड़ी टक्कर देने वाली करीना कपूर खान भी आज उन्हें सम्मान देने से नहीं चूकतीं।
मिस वर्ल्ड से इंटरनेशनल लेवेल की ग्लोबल स्टार बनने के सफर तक में प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में बहुत ही सारे रिस्क लिए हैं और ये रिस्क, अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट्स में भी दिखाई देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा सेक्सी हैं और बोल्ड और अपनी इस छवि को वो बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने पेश करती हैं। कई इवेंट्स में तो प्रियंका चोपड़ा इतने ज़्यादा रिस्की आउटफिट्स में दिखाई दे चुकी हैं कि लोग चौंक जाते थे कि इतनी रिस्की ड्रेस, बिना किसी गड़बड़ के उन्होंने पहनी कैसे है।
हालांकि, ऐसा नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में वार्डरोब मालफंक्शन नहीं देखे हैं। उनका पहला वार्डरोब मालफंक्शन तो मिस वर्ल्ड के फाईनल राउंड में स्टेज पर ही हो गया था। प्रियंका चोपड़ा ने पीपुल मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी ज़िंदगी के सबसे बड़े इवेंट पर हुए वार्डरोब मालफंक्शन की कहानी सुनाई थी।
प्रियंका ने बताया कि मिस वर्ल्ड का क्राउन लेते समय लोग उनकी नमस्ते की हुई तस्वीरें देखते हैं। और वो नमस्ते करती रहती हैं क्योंकि उस दौरान, उनकी ड्रेस का टेप अचानक ही निकल गया और वो खुल चुकी थी। तो दरअसल, वो नमस्ते नहीं कर रही थी बल्कि उस मुद्रा में अपनी ड्रेस को पकड़े हुई थी। इसलिए उन्होंने नमस्ते करना नहीं छोड़ा।

प्रियंका चोपड़ा की रिस्की ड्रेस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स में सबकी नज़रें अपनी तरफ खींची। एक वीडियो में निक जोनस, कैमरों के सामने पोज़ करने से पहले खुद झुक कर प्रियंका चोपड़ा का गाउन ठीक करते नज़र आए थे। गौरतलब है कि इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बेहद रिस्की Thigh Slit Nude Dress पहनी थी।

अलग लेवेल पर लेती हैं रिस्क
निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट पर इस सुपर रिस्की ड्रेस में दिखाई दी थीं। लेकिन उनका कॉन्फिडेंस बिल्कुल ही अलग लेवेल पर था। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने क्वांटिको नाम के से अपनी इंटरनेशनल शुरूआत की थी।

बिना ब्लाउज़ के साड़ी का फोटोशूट
एक मैगज़ीन शूट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बिना ब्लाउज़ के साड़ी पहनी थी और डांस भी किया था। हालांकि इस फोटोशूट के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बिना ब्लाउज़ के इस साड़ी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खूबसूरत से खुद को फैन्स के सामने रखा।

सबका एक ही सवाल - कैसे टिका है गाउन?
रियंका चोपड़ा और उनका ग्रैमी अवार्ड 2020 का लुक क चर्चा का विषय था। जहां लोगों ने उनका ज़्यादा बोल्ड गाउन की आलोचना की, वहीं डिज़ाइनर वेंडेल रॉड्रीक्स ने भी कहा कि कुछ कपड़े पहनने की एक उम्र होती है।लेकिन कुछ लोगों की उत्सुकता बस इतनी थी कि प्रियंका के शरीर पर ये गाउन टिका कैसे था और गिरा कैसे नहीं।

क्लीवेज नहीं, कपड़े का बना था सपोर्ट
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया इस गाउन को टिकाने के लिए प्रियंका के स्किन के रंग का एक कपड़ा डिज़ाइन किया गया। ये कपड़ा प्रियंका की ड्रेस में पारदर्शी लुक देने के लिए लगाया गया था। यही कारण था कि प्रियंका इस ड्रेस को पूरे कॉन्फि़डेंस के साथ पहन पाईं क्योंकि वो किसी भी चीज़ के इधर उधर होने की टेंशन में नहीं थीं।

सुपर बोल्ड अवतार में जीतती हैं दिल
प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने सुपर बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती है। कोई भी ड्रेस पहनने में कितना भी रिस्क हो लेकिन प्रियंका को पता है कि कौन सी चीज़ कैसे Carry करनी है।

पारदर्शी लिबास
प्रियंका चोपड़ा यहां एक Sheer Skirt यानि कि लगभग पारदर्शी लिबास में दिखाई दे रही हैं। लेकिन उन्हें पता है कि इन कपड़ों को Carry कैसे करना है। प्रियंका चोपड़ा के इन रिस्की कपड़ों के आगे कहीं भी हिचक नहीं नज़र आती। वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इन बोल्ड आउटफिट्स में पूरी तरह सहज नज़र आती हैं।

इंटरनेशल टॉक शो
जिम्मी फैलन के शो में प्रियंका चोपड़ा इस अंदाज़ में पहुंची थीं। इस ड्रेस के लिए भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि प्रियंका को लोग क्या कहेंगे से ज़्यादा फर्क कभी नहीं पड़ा।

रिस्क लेने की आदत
अब क्या कहें, प्रियंका चोपड़ा को रिस्क लेने की आदत ही है। चाहे वो कपड़ों के मामले में हों या फिर करियर के मामले में हो। निक और प्रियंका पावर कपल हैं और साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।

प्रियंका चोपड़ा का इंतज़ार
अब जब प्रियंका ने एक बार रिस्क ले लिया तो फिर वो पलट कर आपको ज़रूर देखती हैं। अपने कॉन्फिडेंस से दिल जीतना वाकई कोई प्रियंका चोपड़ा से सीखे। आजकल प्रियंका चोपड़ा अपनी बॉलीवुड वापसी की तैयारी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
