प्रभु देवा Birthday: बेटे की कैंसर से मौत, वाइफ ने बदला धर्म, एक्ट्रेस के प्यार में तोड़ दी 16 साल की शादी
लोकप्रिय निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभु देवा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में दक्षिण भारतीय कोरियोग्राफर मुगुर सुंदर के घर प्रभु देवा का जन्म हुआ। जाहिर सी बात है कि डांस उन्हें विरासत में मिली है।उन्होंने इसे अपना करियर बनाया और बन गए देश के नंबर 1 डांसर। आज प्रभु देवा बतौर निर्देशक भी अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं।
वांटेड से सलमान खान के करियर को उछाल देने वाले प्रभु देवा ने सलमान की ही आगामी फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का भी डायरेक्शन किया है। प्रोफेशनल लाइफ प्रभु देवा की कमाल की रही है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उलझन से भर रही है। प्रभु देवा ने लव मैरिज की थी, 16 साल बाद उन्होंने अपनी शादी खत्म कर ली। प्रभुदेवा एक्ट्रेस नयनतारा को डेट कर रहे थे।

प्रभुदेवा ने 1995 में शास्त्रीय डांसर रामलथ से शादी कर ली थी। ये उनके करियर का शुरुआती दौर था। वह रामलथ से प्यार करने लगे थे। रामलथ के लिए ये शादी काफी मुश्किल थी। क्योंकि वह मुस्लिम परिवार से थीं।


Click it and Unblock the Notifications











