Happy Birthday निया शर्मा- टेलीविज़न ही नहीं, ऐशिया की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस, देंखे तस्वीरें
टेलीविज़न की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इन्होंने टीवी की दुनिया में काफी कम समय में बेहतरीन काम कमाया है। लिहाजा, इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। बता दें, साल 2016 और 2017 में उन्हें एशिया की टॉप-50 सेक्सी महिलाओं में से एक होने का खिताब मिला था। फिलहाल जमाई राजा 2 को लेकर निया चर्चा में हैं, जो कि ज़ी 5 पर रिलीज किया जाएगा।
निया टीवी की उन एक्ट्रेसस में हैं, जो अपने सीरियल और किरदारों से अलग रियल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी निया काफी एक्टिव हैं और फैंस इनके दिवाने हैं। इस लुक्स तो सालों चर्चा में रहते हैं। वहीं, निया सामाजिक मुद्दों को लेकर भी हमेशा मुखर रही हैं। बहरहाल, आज इस खूबसूरत एक्ट्रेस के जन्मदिन पर हम निया की तस्वीरों के साथ उनसे जुड़ी कुछ बातें भी शेयर कर रहे हैं।
फिल्मीबीट टीम की ओर से खूबसूरत एक्ट्रेस निया शर्मा को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications