करोड़ों के घर में रहती हैं बर्थडे गर्ल सिंगर नेहा कक्कड़, कभी किया एक कमरे में गुजारा , Inside Pics
नेहा का जन्म दिल्ली की एक पंजाबी परिवार में 6 जून 1988 को हुआ था। अपने सांग के साथ नेहा इन दिनों सोशल मीडिया की भी जान बन चुकी हैं। उनके हर वीडियो और तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर करोड़ों व्यूज आसानी से मिल जाते हैं। नेहा कक्कड़ आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
सिंगिंग में टॉप सिंगर्स में से एक होने के साथ वह अपने स्टाइल और लग्जरी कार के कलेक्शन को लेकर भी जानी जाती हैं। करियर में 500 रुपए से अपना संघर्ष शुरू करने वाली नेहा के पास आज करोड़ों का आलीशान घर है।

नेहा ने अपने माता-पिता का सपना पूरा करने की हर मुमकिन कोशिश की है। वह इसमें सफल भी रही है। पहले जहां उनके माता-पिता तीन बच्चों के साथ एक कमरे में रहते थे। वहीं पर आज नेहा ने करोड़ों का घर खरीदा है। इस आलीशान घर जिसकी तस्वीरें आज वायरल हो रही हैं। यहां देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications