Birthday: राखी से जबरन KISS से लेकर छेड़छाड़ तक, मीका सिंह की 5 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी
बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबको दीवाना बनाना वाले मीका सिंह आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीका सिंह असल लाइफ में सिंगर दिलेर मंहेदी के भाई हैं। मीका सिंह वो सिंगर हैं जिनकी आवाज पर सलमान खान से लेकर शाहरुख सभी नाच चुके हैं। रीमिक्स और पार्टी वाले सॉन्ग्स के लिए आज भी मीका सिंह की आवाज को ही फैंस पसंद करते हैं। आइए जन्मदिन के मौके पर बताता हैं मीका सिंह की टॉप विवाद।
मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह हैं। वह 6 भाईयों में सबसे छोटे हैं। खुद के बड़े भाई दिलेर सिंह भी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। मीका सिंह को गाने की प्रेरणा पिता से मिली। मीका सिंह के लोकप्रिय सॉन्ग की बात करें तो आंख मारे, अंखियों से गोली मारे, चिंता ता ता चिता चिता, गो गो गोविंदा, 440 वॉल्ट जैसे कई गाने हैं। वहीं मीका सिंह अपने गानों के लिए कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी खासा चर्चा में रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications