हैप्पी बर्थडे मनोज बाजपेयी- स्पेशल एजेंट की भूमिका में उनकी टॉप 5 थ्रिलर फिल्में, दमदार अभिनय से जीता दिल
फिल्म, टेलीविजन, थियेटर और अब ओटीटी में अपने बेहतरीन काम से नाम कमा चुके कलाकार मनोज बाजपेयी आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। पिछले दो दशकों में सम्मानित अभिनेता ने हमें कुछ उल्लेखनीय फिल्में दी हैं। ऐसे में हम मनोज बाजपेयी की टॉप 5 थ्रिलर फिल्में लेकर लाये हैं, जहां उन्होंने एक स्पेशल एजेंट के रूप में लोगों का दिल जीता है।
सत्या में भिकू महात्रे की भूमिका में मुंबई के पसंदीदा डॉन का किरदार निभाने से लेकर, अलीगढ़ में रामचंद्र सिरस के एक संवेदनशील और गहन किरदार के साथ न्याय करने और निर्देशक नीरज पांडे के साथ कई दमदार थ्रिलर करने तक, उन्होंने हमेशा हमें अपने अभिनय प्रतिभा के साथ स्तब्ध किया है।

उनके फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो कई फिल्मों में उन्होंने स्पेशल एजेंट की भूमिका निभाई है और अपने दमदार अभिनय से उस किरदार को यादगार बनाया है। इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरिज शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications