Birthday : मलाइका अरोड़ा 46 की उम्र में दिखती हैं इतनी हॅाट, फिटनेस की सबसे बड़ी सुपरस्टार
Recommended Video
46 साल की उम्र में खुद को 22 साल की महिला की तरह फिट रखने का काम केवल मलाइका अरोड़ा कर सकती हैं। लगातार फिल्मों से दूर रहने और आइटम सांग के जरिए बड़े पर्दे और टीवी शो में जज के तौर पर दिखने वालीं मलाइका को असली स्टारडम उनकी फिटनेस ने ही दिया है। बॅालीवुड की सबसे फिट एक्टेसेस में से पहले पायदान पर आती हैं मलाइका।
आज इसी फिटनेस सुपरस्टार का जन्मदिन है। मलाइका अपने करियर के शुरुआत से ही निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। सबसे पहले शाहरुख खान के सांग छईयां छईयां से उन्हें डांसिंग क्वीन बना दिया। इसके बाद अरबाज खान से शादी और सलमान खान की फिल्म दबंग में मुन्नी बदनाम हुई के कारण वह हमेशा कैमरे की नजर में रहीं।

फिलहाल वह अब खुद से 11 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। मलाइका ने कभी भी अपनी निजी जिंदगी पर लंबे समय तक पर्दा डाल कर नहीं रखा।
तलाक के बाद अर्जुन कपूर से नाम जुड़ने पर उनकी आलोचना भी हुई। लेकिन वह बेपरवाह नजर आयीं। फिलहाल उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी इन अनदेखी तस्वीरों पर नजर डालते हैं। जो ये बताती हैं कि चाहे 20 की उम्र हो या 40 की मलाइका हमेशा से फिटनेस का सबसे सटीक उदाहरण रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications