हैप्पी बर्थडे: माधुरी दीक्षित की RARE तस्वीरें, बेइंतहा खूबसूरत, एक मुस्कुराहट पर फिदा लाखों दिल
बेमिसाल खूबसूरती हो या दमदार अभिनय, माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शामिल रहेगा। माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी अदाओं के लिए चर्चित माधुरी दीक्षित ने फिल्मों में लगभग 3 दशक पूरे किये हैं और 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक से लेकर आज तक अभिनेत्री की तगड़ी फैन फॉलोइंग बनी हुई है। इन्हें बॉलीवुड में आज तक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
साल 1984 में फिल्म 'अबोध' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के बाद अभिनेत्री ने कई ऐसी यादगार भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे सालों साल याद किया जाएगा। हम आपके हैं कौन, बेटा, तेजाब, परिंदा, साजन, दिल तो पागल है, पुकार, लज्जा, देवदास.. आदि बेहतरीन फिल्में माधुरी दीक्षित के नाम हैं।

आज उनके जन्मदिन पर हम अभिनेत्री की कुछ ऐसी तस्वीरें लाए हैं, जिसे शायद आपने नहीं देखा होगा। इन पुरानी तस्वीरों से माधुरी दीक्षित की बेइंतहा खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां उनकी एक मुस्कुराहट पर लाखों, करोड़ों दिल फिदा हैं।
बेटी रिद्धिमा कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर, नीतू कपूर की प्यारी सी तस्वीर- कहा "वी आर फैमिली"


Click it and Unblock the Notifications