लता मंगेशकर 90 Birthday: 30 हजार गाने से पहले 8 फिल्मों में बनीं हीरोइन, अनदेखी तस्वीरें !
हिंदी सिनेमा का संगीत हैं लता मंगेशकर। भारतीय सिनेमा बेहद धनी है कि उनके पास लता मंगेशकर हैं।28 सितंबर 1929 को लता जी का जन्म इंदौर में हुआ। भारत रत्न लता मंगेशकर आज 90 साल की हो गई हैं। 90 साल किसी भी इंसान की जिंदगी में कई पड़ाव लेकर आता है।
लता जी की जिंदगी के ये 90 साल केवल संगीत में समाया है। 5 साल की उम्र से उन्होंने संगीत का दामन थामा। आलम ये है कि दुनिया में भारत की पहचान लता जी से है।

30 हजार से अधिक गाने गा चुकी लता मंगेशकर तकरीबन 7 दशकों तक संगीत और बॅालीवुड के साथ हर सिनेमा के संगीत में एकल राज किया है।
अपने परिवार के लिए संघर्ष करते हुए और संगीत के प्रति खुद को कुर्बान करते हुए लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की। इतना ही नहीं भारत की कोकिला बनने से पहले लता मंगेशकर ने अपने परिवार के बुरे दिनों को तब्दील करने के लिए 1 नहीं 8 फिल्मों में एक्टिंग भी की है। ऐसे कई दिलचस्प किस्से जानते हैं लता जी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के साथ।


Click it and Unblock the Notifications