Bday SpcL- ना एक्टर..ना सुपरस्टार फिर भी बॉलीवुड के हर दिल की धड़कन!
वैसे तो कहा जाता है कि बॉलीवुड में हर किसी का अपना ग्रुप होता है।हर कैंप के अलग अलग लोग होते हैं और ये तमाम खबरें मीडिया में आती जाती रहती हैं।लेकिन बॉलीवुड में एक शख्स ऐसा भी है जो इन सब चीजों से परे है।ना तो वो कई एक्टर हैं और ना ही सुपरस्टार लेकिन प्यार उन्हें बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मिलता है।आम लोगों के बीच भी उनकी पॉपुलैरिटी शानदार है।
बॉलीवुड के निर्माता- निर्देशक करण जौहर आज 44 साल के हो गए। खबरों की मानें तो आलिया भट्ट और वरूण धवन, करण के जन्मदिन की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। लिहाजा, इसी से पता चलता है कि करण फिल्म इंडस्ट्री के कितने चहेते सेलिब्रिटी हैं।
[सलमान खान के 'सपनो का बंगला'..बर्थ डे से लेकर मस्ती..सब यहां]
करण जौहर भले ही एक नामी प्रोड्यूसर के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में एक अहम जगह बनाई है। शाहरूख, सलमान, अक्षय हों या वरूण, रणवीर.. आज करण लगभग बॉलीवुड के हर छोटे- बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं। कभी बतौर निर्देशक तो कभी निर्माता के रूप में।
वो पूरे इंडस्ट्री के फेवरिट हैं और हर कोई उनकी कद्र करता है और उन्हें भरपुर प्यार देता है।आगे की स्लाइड्स में पढ़िए ऐसा क्या है खास उनमें की पूरे बॉलीवुड के वो चहेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











