»   » Happy B'day कपिल शर्मा: शाहरूख से लेकर नरेन्द्र मोदी क्यों हैं इनके फैन!

Happy B'day कपिल शर्मा: शाहरूख से लेकर नरेन्द्र मोदी क्यों हैं इनके फैन!

By Neeti

[फीचर] कपिल शर्मा..एक ऐसा नाम हैं जो सबके चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं। एक सफल कॉमेडियन, एक्टर, सिंगर, होस्ट और प्रोड्यूसर कपिल शर्मा आज 34 साल के हो गए हैं। लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि कपिल में आज भी 16 साल वाली जोस और उत्साह देखी जा सकती है।

Opps..कपिल के साथ ठहाके मारना, शोएब अख्तर को पड़ा मंहगा!

टेलीविजन के बाद फिल्मों में एंट्री लेने वाले कपिल के आज सब दिवाने हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरूख और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने कपिल की तारीफ की है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के साथ करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा को देख आज लोग कह सकते हैं कि यदि आपमें काबियलत और जोश है तो कोई भी परेशानी आपको मंजिल से दूर नहीं कर सकती।

स्लाइडर में पढ़े, क्यों शाहरूख से लेकर नरेन्द्र मोदी हैं कपिल शर्मा के फैन-

Happy B'day कपिल शर्मा

Happy B'day कपिल शर्मा

कपिल कई कॉमेडी शो के विजेता रह चुके हैं। दि ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की, कॉमेडी सर्कस का नया दौर... लिहाजा, इतनी जीत अपने हिस्से में करने के बाद कपिल ने अपना शो प्रोड्यूस करने का निर्णय लिया। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल आज रिएलिटी शो को दौड़ में हमेशा टॉप 3 में रहता है।

बन गए सेलिब्रिटी

बन गए सेलिब्रिटी

कॉमेडियन कह लें या एक्टर..कपिल शर्मा को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगभग 10 साल हो चुके हैं। कई सालों तक जद्दोजहद के बाद आज कपिल किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। आज कपिल को हम देश के सबसे मशहूर कॉमेडी किंग मान सकते हैं।

कपिल हैं तो शो है हिट

कपिल हैं तो शो है हिट

कपिल शर्मा धीरे धीरे Hit का पर्याय बनते जा रहे हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सूरत में हो या दुबई में..कपिल का यह शो हमेशा हिट रहता है। लेकिन उम्मीद है कि यह सफलता कभी कपिल के सिर चढ़कर न बोले।

 

एक्टिंग, सिंगिंग में डेब्यू

एक्टिंग, सिंगिंग में डेब्यू

कपिल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें फिल्म के लिए भी साइन कर लिया जा चुका है। कपिल मल्टी-एक्ट्रेस फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' की शूटिंग भी कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में कपिल गाना भी गाने वाले हैं। लिहाजा, कपिल एक कॉमेडियन, एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर और होस्ट भी हैं।

फिल्म इंडस्ट्री भी फैन

फिल्म इंडस्ट्री भी फैन

शायद ही कोई फिल्म ऐसी हो, जो रिलीज से पहले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का हिस्सा न बनी हो। कपिल की मेहनत का ही नतीजा है कि आज इंडस्ट्री में शाहरूख खान से लेकर सलमान खान, बिग बी और करण जौहर भी उनके दोस्त हैं।

 

परिवार से हैं नजदीक

परिवार से हैं नजदीक

कपिल शर्मा अपने परिवार को लेकर काफी इमोशनल हैं। और समय समय पर अपने शो इसका जिक्र करते हैं। कपिल खास कर अपनी मां के बेहद करीब हैं। जो कई बार कपिल के शो में भी आईं हैं।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल

यह शो कपिल शर्मा की जिंदगी में एक नया अध्याय ले कर आया है। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल आज टेलीविजन के सबसे हिट रिएलिटी शोज में से एक है। टीआरपी की बात करें तो यह शो हमेशा टॉप 3 में रहता है।

कपिल शर्मा की शादी

कपिल शर्मा की शादी

सिंगर एंड रेडी टू मिंगल.. कपिल शर्मा इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचेलर माने जाते हैं (सलमान खान के बाद)..कई अफवाहों के बावजूद कपिल हमेशा अपने रिलेशन को लेकर चुप रहते हैं।

सबके फेवरिट हैं कपिल

सबके फेवरिट हैं कपिल

कपिल दूसरे टीवी शोज में भी जाकर वहां का माहौल बदल देते हैं। महज उनकी उपस्थिति ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला देती है। यह कपिल के लिए अपने आप में एक उपलब्धि है।

अमिताभ के साथ कपिल

अमिताभ के साथ कपिल

कपिल शर्मा ने पिछले साल अपना जन्मदिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सेलिब्रेट किया था। दरअसल, बिग बी इसी दिन कपिल के शो पर आए थे।

नरेन्द्र मोदी भी मुरीद

नरेन्द्र मोदी भी मुरीद

कपिल शर्मा असल जीवन में भी काफी जागरूक हैं। नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया किये अभियान क्लीन इंडिया में कपिल भी हिस्सा बने थे। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने कपिल की तारीफ भी की थी।

एक बेहतरीन होस्ट

एक बेहतरीन होस्ट

कपिल शर्मा ने फिल्मफेयर एवार्ड्स 2015 होस्ट किया था। जिसके बाद उन्हें बेहतरीन होस्ट में से एक माना जाने लगा। इस इवेंट में कपिल की मस्ती देखने लायक थी।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X