अजय देवगन को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं काजोल, नेट वर्थ- प्रॉपर्टी करोड़ों, जानिए डिटेल
अजय देवगन जहां बॅालीवुड के सुपरस्टार हैं। अपनी फिल्मों से करोड़ों की कमाई बटोर लेते हैं। वहीं उनकी पत्नी लोकप्रिय एक्ट्रेस काजोल क्वीन से कम नहीं हैं । 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपना जलवा दिखा चुकी हैं काजोल। काजोल आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रही हैं । भले ही काजोल उम्र के इस पड़ाव पर आकर चुनिंदा फिल्म कर रही हैं लेकिन कमाई और नेट वर्थ के मामले में वह किसी से पीछे नहीं हैं।

काजोल ने अपने करियर में डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, इश्क से लेकर तानाजी से जैसी करोड़ों की कमाई करने वाली फिल्म बटोरी है। रोमांटिक फिल्मों की जान रही हैं काजोल। वहीं बतौर एक्ट्रेस उन्होंने अपनी हर फिल्म में खुद को साबित किया है।

काजोल की कुल संपत्ति 24 मिलियन डॉलर
एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार काजोल की कुल संपत्ति आप जानकर हैरान हो जायेंगे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि काजोल की कुल संपत्ति 24 मिलियन डॉलर है। साथ ही वह हर महीने कुल मिलाकर 3 से 4 करोड़ की कमाई करती हैं ।

काजोल एक टीवी एड के जरिए 2 से 3 करोड़ की जबरदस्त कमाई
किसी भी टीवी एड सके जरिए भी काजोल की कमाई का रास्ता लाखों- करोड़ों में है। हाल ही में मिली जानकारी अनुसार काजोल एक टीवी एड के जरिए 2 से 3 करोड़ की जबरदस्त कमाई करती हैं । वहीं किसी भी फिल्म के लिए काजोल की फीस भी बाकी के एक्ट्रेस के मुकाबले कम नहीं है।

काजोल के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी भी
बताया जाता है कि एक फिल्म के पीछे काजोल की फीस 4 करोड़ के करीब की होती है। साथ ही मुंबई और कई शहरों में काजोल के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी भी है। काजोल को गाड़ियों का भी शौक है । उनके पास बीएमडब्ल्यू के साथ लाखों की कई सारी गाड़ियां भी हैं। बाकी ग्लैमरस के मामले में काजोल आज भी अपना जलवा बिखेरती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications