Birthday: कबीर सिंह नहीं आमिर खान की इस फिल्म ने बनाया 'कियारा' को सुपरस्टार, दिलकश तस्वीरें

'कबीर सिंह' से कियारा आडवाणी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बतौर एक्ट्रेस वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए आयी हैं। 'कबीर सिंह' रिलीज के 39 दिन बाद भी सिनेमाघर में लगी हुई है। ये फिल्म अब तक 275 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

इसी के साथ कियारा आडवाणी एक बार फिर खबरों से लेकर प्रोडक्शन हाउस तक चर्चा में आ गई हैं। कबीर सिंह की सफलता ने आज कियारा का जन्मदिन बेहद खास बना दिया है। 31 जुलाई 1992 को कियारा का मुंबई में जन्म हुआ।

Kiara Advani

एक्टिंग बनने की चाह बचपन से उन्हें सिनेमा की तरफ खींच रही थी। आखिरकार कड़ी मेहनत से वह इस मुकाम पर पहुंच गई हैं। कियारा ने फिल्म 'फगली' से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया। लेकिन असली पहचान उन्हें 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से मिली।

इस फिल्म ने उन्होंने धोनी की पत्नी की भूमिका निभाई। इसके बाद कियारा नेटफ्लिक्स पर रिलीज 'लस्ट स्टोरीज' में भी काम किया है। इस वेब सीरीज में अपने बोल्ड किरदार से कियारा ने जमकर वाहवाही बटोरी। फिर आयी 'कबीर सिंह' की बारी।

अपनी सादगी से कियारा ने इस फिल्म में भी सबका दिल जीत लिया। हालांकि कियारा के यहां तक पहुंचने का सफर काफी दिलचस्प और फिल्मी रहा है। जी हां, बॅालीवुड में आने से पहले आमिर खान और सलमान खान कियारा की निजी जिंदगी में अहम भूमिका निभा चुके हैं। चलिए कियारा की ग्लैमरस तस्वीरों के साथ जानते हैं, उनकी जिंदगी का ये दिलचस्प किस्सा..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X