B'day Spcl: इनके आते ही सलमान-अक्षय पिछड़ गए, बॉलीवुड में इन्होंने की HOT दिखने की शुरुआत
बॉलीवुड में यूं तो कई स्टार आए गए हैं.. कोई रोमांस किंग है तो कोई कॉमेडी लेकिन आज हम जिस सुपस्टार की बात करने जा रहे हैं उनके आगे बड़े-बड़े फेल हैं। रोमैंटिक सीन से लेकर एक्शन तक इनका कोई सानी नहीं है। और तो और वे एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में हॉट दिखने और बॉडी शो करने के ट्रेंड की शुरूआत की थी। आलम ये है कि वे स्क्रीन पर जैसे ही आते हैं फैंस बावले हो जाते हैं। नहीं.. हम सलमान-शाहरुख की बात नहीं कर रहे।
[अजय देवगन को बड़ा झटका, इस सुपरस्टार ने किया Reject, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप]
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे सेक्सी एक्शन हीरो जॉन अब्राहम की... आज जॉन अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की और कई सालों तक भारत के सबसे टॉप मॉडल कहलाए। बॉलीवुड में उन्होंने बड़े-बड़े बालों के साथ जब एंट्री ली थी तो हर कोई उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता है। धूम में बाइक पर जिस तरह जॉन अब्राह्म धूम मचाते आए उसके बाद यंग जेनरेशन को भी जॉन की तरह बाइक चलाने का भूत चढ़ गया। हाल तो ऐसा था कि इनके आते ही लोग सलमान- अजय देवगन और अक्षय जैसे एक्शन हीरोज को भूलने लगे थे।

जॉन अब्राह्म अपने आप में बेहद अलग तरह के स्टार हैं। समय के साथ उन्होंने अपनी एक्टिंग और फिल्मों को चुनने के तरीके में परिपक्वता दिखाई। उनकी एक और खास बात है कि वो लाइलाइट और खबरों में रहना पसंद नहीं करते हैं। सिंपल जिंदगी जीना उन्हें पसंद है। सेक्सी और हॉट एक्टर की परिभाषा बन चुके जॉन अब्राह्म की आज जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जो उनके मॉडलिंग के दिनों की हैं और आप भी इन तस्वीरों में जॉन अब्राह्म को बस देखते रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications