Birthday: करोड़ों में खेलते हैं एक्शन सुपरस्टार जॉन अब्राहम, 250 करोड़ प्रॉपर्टी और ढेर सारी बाइक

बॅालीवुड के एक्शन सुपरस्टार जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन है। जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को केरल में हुआ था। बीते कई सालों से जॉन अब्राहम ने बतौर एक्शन सुपरस्टार अपनी ऊंचाई बॅालीवुड में दिखाई है। साल 2003 में जिस्म फिल्म से जॉन अब्राहम ने अपना डेब्यू किया।

कुछ साल तक जॉन अब्राहम नए कलाकार के तौर पर अपनी पहचान कायम करने के लिए मेहनत जारी रखी। इसके बाद तो जॉन अब्राहम ने बाॅक्स आफिस पर खुद को करोड़ों का एक्शन सुपरस्टार बना दिया। जॉन अब्राहम कमाई के लिहाज से भी किसी भी बड़े स्टार्स से पीछे नहीं हैं।करोड़पति जाॅन अबाहम के पास करोड़ों की कार भी हैं।

John abraham,

यह तो सभी जानते हैं कि जॉन अब्राहम की दिलचस्पी बाइक में अधिक है और वह इसे खरीदने पर खर्च भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जॉन अब्राहम एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ की फीस लेते हैं। साथ ही जॅान जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 80 करोड़ के करीब बताई जाती है। जॉन अब्राहम 5 हजार स्क्वायर फीट का डुप्लेक्स विला में रहते हैं।

जॉन अब्राहम के पास 15 करोड़ से अधिक की गाड़ी, बाइक

जॉन अब्राहम के पास 15 करोड़ से अधिक की गाड़ी, बाइक

जाॅन काफी सादगी से रहना पसंद करते हैं लेकिन जब भी कार और बाइक की आती है तो जॉन अब्राहम खुद को रोक नहीं पाते हैं। जॉन अब्राहम के पास 29 लाख की बाइक है। इसके साथ ही जॉन अब्राहम के पास 15 करोड़ से अधिक की एक गाड़ी भी है। जॉन अब्राहम भी उन कलाकारों में से हैं जो कि प्रॉपर्टी खरीदने में यकीन रखते हैं ताकि बाद में उसकी दोगुनी कीमत उन्हें मिल सके।

251 करोड़ रुपए

251 करोड़ रुपए

जॉन अब्राहम के पास कुल मिलाकर 355 करोड़ की प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट की बात की जाए तो जॉन अब्राहम की नेट वर्थ 251 करोड़ रुपए की है। दिल्ली में जॉन अब्राहम का फैट अब्राहम बर्गर नाम से एक खास रेस्टोरेंट भी है। जॉन अब्राहम की मुंबई एंजेल्स नाम से एक फुटबॉल टीम है। जॉन अब्राहम के पास कई महंगी कारें हैं। खासकर 3.17 करोड़ की लेम्बोर्गिनी भी है।

प्रिया रुंचाल से जॉन अब्राहम की शादी

प्रिया रुंचाल से जॉन अब्राहम की शादी

कुल मिलाकर 7 बाइक्स है जिसकी कीमत कुल मिलाकर करोड़ों में है। जॉन अब्राहम अपनी निजी जिंदगी में भी काफी प्राइवेट रहते हैं। जॉन अब्राहम ने 3 जनवरी 2014 को प्रिया रुंचाल से शादी की। प्रिया ने खुद को बॅालीवुड से दूर रखा है। वह पार्टी में भी अधिकतर नहीं दिखाई देती हैं। एक विज्ञापन से जॉन अब्राहम 2 करोड़ तक की कमाई करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X