बर्थडे- जाह्नवी कपूर इस साल तमाम Actors को छोड़ेंगी पीछे, 1-2 नहीं कई फिल्मों में आएंगी नजर !
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर उन न्यू कमर्स एक्ट्रेसज में से एक हैं जो जमकर अपने करियर में मेहनत कर रही हैं। अपने खास अंदाज और मेहनती नेचर के चलते वह अभी से इंडस्ट्री में फेमस हो गई हैं। 'धड़क' फिल्म से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर उन स्टार्स में से भी हैं जो नेपोटिज्म पर खुलकर बोलती हैं। साथ ही वह मानती हैं कि उनके करियर के पीछे उनका परिवार व बैकग्राउंड हैं। अक्सर शांत दिखने वाली जाह्नवी कपूर साल 2020-2021 में कई फिल्मों से धमाल मचाने वाली हैं।
चुपके चुपके जाह्नवी कपूर ने कई फिल्में साइन कर ली हैं। इन फिल्मों से वह तमाम सितारों को टक्कर देने वाली है। खास बात ये है कि वह ऐसी फिल्में कर रही हैं जिसमें वह लीड एक्ट्रेस हैं और उनका ही अहम रोल है। ऐसी फिल्में जहां हीरो नहीं बल्कि हीरोइन के दम पर ही कहानी में जान हैं। जानिए जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications