हिमेश रेशमिया जन्मदिन: दूसरी पत्नी सोनिया कपूर दिखती हैं इतनी बोल्ड, तोड़ दी थी 22 साल पुरानी शादी
बॅालीवुड के लोकप्रिय म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 23 जुलाई 1973 को जन्मे हिमेश रेशमिया सिंगर, कंपोजर के तौर पर तेरे नाम, तेरा सुरूर,किक, अपने के साथ कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। सलमान खान की फिल्म में हिमेश रेशमिया का कोई ना कोई गाना जरूर शामिल होता है।
अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से हटकर बीते कुछ साल से हिमेश रेशमिया अपने नए लुक, स्टाइल के साथ दूसरी शादी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अपनी पहली पत्नी को हिमेश रेशमिया ने साल 2017 में तलाक देकर 22 साल पुराना रिश्ता खत्म किया। फिर वो अपनी जिंदगी में गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर को लेकर आ गए।

लंबे समय से अफेयर होने के बाद हिमेश रेशमिया ने 11 मई 2018 को टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी की। बताया जाता है कि हिमेश और सोनिया दोनों एक दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे। आखिरकार हिमेश ने अपने प्यार को पाने के लिए पुराने रिश्ते को खत्म करके शादी का फैसला लिया। सोनिया राठी और हिमेश रेशमिया ग्लैमरस कपल है। सोनिया कपूर बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश भी हैं। आप उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद खुद ही कह देंगे बोल्ड ब्यूटी।


Click it and Unblock the Notifications











